Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

अपडेट- बड़ी खबरः बांदा में खाई में पलटी मेडिकल कालेज की छात्राओं की गाड़ी, रेफर

Banda Medical College girls student overturned in 60-foot deep moat many are serious

समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार को बांदा में कालिंजर दुर्ग से घूमकर लौट रही मेडिकल कालेज के छात्राओं की एक बोलेरो गाड़ी चढ़ाई से उतरते वक्त 60 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसमें सवार 7 छात्राएं और ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में लखनऊ, कानपुर और बाहर की छात्राएं व स्टाफ भी शामिल हैं। तीन को गंभीर हालत में बांदा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

Banda Medical College girls student overturned in 60-foot deep moat many are serious

तत्काल हुई मदद से बच सकी सभी की जान

इस दौरान साथ-साथ चल रही बाइक सवार मेडिकल छात्रों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस तुरंत ही सक्रिय हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेशक्यू शुरू किया।

Banda Medical College girls student overturned in 60-foot deep moat many are serious

पुलिस ने खाई से छात्राओं को बाहर निकाला

पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर खाई में पड़ी गाड़ी से घायलों को किसी तरह बाहर निकलवाया। इसके बाद एंबुलेंस से उनको पहले स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Banda Medical College girls student overturned in 60-foot deep moat many are serious

घायलों में एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि बांदा मेडिकल कालेज के करीब 20 छात्र-छात्राएं आज कालिंजर दुर्ग घूमने गए थे।

Banda Medical College girls student overturned in 60-foot deep moat many are serious

वहां से बोलेरो गाड़ी से करीब 7 छात्राएं चालक के साथ लौट रही थीं। पुलिस ने बताया है कि बाकी मेडिकल छात्र अपने-अपने साधनों से थे। जैसे कोई बाकइ से था तो कोई स्कूटी से भी था। ये सभी कालिंजर दुर्ग में पिकनिंग मनाने के लिए गए थे।

Banda Medical College girls student overturned in 60-foot deep moat many are serious

वापस लौटते वक्त गाड़ी हुई अनियंत्रित

इसी दौरान दुर्ग की चढ़ाई उतरते वक्त रास्ते में बलखंडेश्वर के आगे अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग 50 फुट गहरी खाई में जा पलटी। अचानक हादसे से वहां चीख-पुकार मच गई। लोग मदद के लिए चिल्ला लगे।

Banda Medical College girls student overturned in 60-foot deep moat many are serious

आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे

छात्र-छात्राओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों को हादसे का पता चला तो मदद के लिए दौड़ पड़े। उधर, साथ-साथ बाइकों से आ रहे मेडिकल के दूसरे छात्रों ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

Banda Medical College girls student overturned in 60-foot deep moat many are serious

सूचना पाकर गुढ़हा चौकी इंचार्ज राकेश यादव पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गाड़ी से छात्राओं को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। इसके बाद छात्राओं को उपर लाया गया।

Banda Medical College girls student overturned in 60-foot deep moat many are serious

इसके बाद उनको एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। बताते हैं कि बांदा मेडिकल कालेज में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर की ट्रेनर्स गुरुवार को कालिंजर किले में पिकनिक मनाने गई थीं। कालिंजर किले से घूमकर ये सभी वापस लौट रहीं थीं।

Banda Medical college girl's car fell into a ditch in Banda

ये हैं घायलों के नाम

घायलों में मेडिकल छात्रा अंजना (24) पुत्री दशरथ यादव निवासी लखनऊ, संध्या (20) पुत्री हरवंश पाल, ब्रजबिहारी शर्मा (31) पुत्र राधा ललन शर्मा, अंकित दुबे (20) पुत्र गंगा चरण, आरती (30) पत्नी संदीप, मान सिंह (40) पुत्र जगदेव, पूजा देवी (26) घायल हो गईं।

Banda Medical college girl's car fell into a ditch in Banda

इनमें गंभीर रूप से घायल संध्या, आरती और गाडी ड्राइवर नंदू पुत्र नत्थु निवासी बनसखा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद महिला पुलिस ने भी छात्राओं और महिला स्टाफ को निकालने में काफी मदद की।

ये भी पढ़ेंः सैफई मेडिकल कालेज में 150 जूनियर्स छात्रों के सिर मुंडवाए, सीनियर्स पर जूनियर्स की रैगिंग का..