Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

जल्द बदलेगा ‘बस्ती’ जिले का नाम, ‘विशिष्ट नगर’ करने की तैयारी

Basti district will be renamed as Vashisht Nagar

समरनीति न्यूज, लखनऊः पूर्वांचल के खास शहर बस्ती का नाम बदलने वाला है। जल्द ही बस्ती का नाम बदलकर विशिष्ट नगर होने की संभावना है। इसे लेकर शासन स्तर पर विचार-विमर्श लगभग आखिरी दौर में है। शासन के निर्देशों पर जिला प्रशासन बस्ती की ओर से संबंधित रिपोर्ट भेजी गई है। अब शासन स्तर से फैसला जल्द ही आना है। बता दें कि बस्ती जिले का नाम बदलने की मांग पिछले काफी समय से उठती रही है। एक साल पूर्व बस्ती महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां मेडिकल कालेज का नाम महर्षि वशिष्ठ के नाम पर रखने की घोषणा की थी। इसी के बाद जिले का नाम भी बदलने की मांग ने तेजी पकड़ ली थी।

जिला प्रशासन ने भेजा प्रस्ताव, शासन स्तर पर मंथन

बताते चलें कि हाल ही में पड़ोसी जिले फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया गया है। सूत्रों की माने तो बीते वर्ष 28 नवंबर को बस्ती जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार करके राजस्व परिषद को भेजा गया था। दरअसल, राजस्व परिषद इस बदलाव में होने वाले खर्च की जानकारी मांगी गई थी। खर्च का आकलन होने के बाद डीएम बस्ती की ओर से आयुक्त को जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ेंः अब अयोध्या नाम से जाना जाएगा फैजाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की दीपोत्सव में घोषणा  

आयुक्त अनिल सागर ने संशोधित प्रस्ताव राजस्व परिषद को भेजा। अब शासन इसपर मंथन कर रहा है। बताते चलें कि स्थानीय जन प्रतिनिधि भी बस्ती का नाम बदलने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग कर चुके हैं। सांसद हरीश द्विवेदी और विधायक अजय सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया है। बताते चलें कि भगवान राम के गुरु महर्षि वशिष्ठ के नाम से ही बस्ती जिले की पहचान है। कहा जाता है कि बस्ती के मखौड़ा धाम में राजा दशरथ द्वारा पुत्रेष्ठि यज्ञ किया गया था।

ये भी पढ़ेंः अयोध्या में शहीद अशफाक उल्ला खां का शहादत स्थल होगा पर्यटन स्थल के रूप में प्रतिष्ठित