Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबरः कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

Big news: UP's cabinet minister Kamal Rani Varun dies from Corona

समरनीति न्यूज, लखनऊः रविवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का कोरोना से निधन हो गया। उनको कोरोना होने के बाद इलाज के लिए संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं इसकी जानकारी मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना अयोध्या दौरा रद्द कर दिया है। उधर, यूपी की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी के निधन से राजनीतिक गलियारे में हर कोई दुखी है।

सीएम योगी ने रद्द किया अयोध्या दौरा

उनके निधन की पुष्टि करते हुए सीएमएस डा. अमित अग्रवाल ने बताया कि उनको सीवियर कोविड-19 निमोनिया था। ऐसे में वह एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम में थीं। बताया जाता है कि मंत्री कमल रानी को पहले से ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन व थायराइड जैसी समस्याएं थीं। शुरु के 10 दिन उनकी तबीयत स्थिर रही, लेकिन बाद के 3 दिन में अचानक काफी बिगड़ गई। शनिवार शाम तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। बता दें कि कमल रानी वरुण कानपुर के घाटमपुर लोकसभा क्षेत्र से 1996 व 1998 में सदस्य रही थीं। एक पार्षद के रूप में अपनी राजनीति शुरू करने वाली मंत्री कमल रानी का राजनीतिक सफर शानदार रहा।

ये भी पढ़ेंः ब्रेकिंग न्यूजः पूर्व सपा नेता अमर सिंह का निधन, सिंगापुर में चल रहा था इलाज

ये भी पढ़ेंः कानपुर में कोरोना से 5 की मौत, 366 नए पाॅजिटिव, 5166 हुई संख्या