Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में भाजपा और सपा नेता भी कोरोना की चपेट में, 19 मिले पाॅजिटिव

Another corona positive found in Banda's Naraini

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप ने अब राजनीतिक दलों के लोगों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। आज बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में सदर विधायक के कार्यालय प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी दद्दा की कोरोना की एंटीजेन रिपोर्ट पाॅजिटव आई है। उधर, सपा नेता दिनेश शर्मा दिन्ना की भी एंटीजेन कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसे लेकर सपा नेताओं में भी चर्चा बनी रही।

पहले 16 की रिपोर्ट आई थी पाॅजिटिव

दरअसल, दोपहर बाद आई रिपोर्ट में कुल 16 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे, जिसमें बबेरू के एक डाक्टर भी पाॅजिटिव पाए गए थे। देर शाम तीन और लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें भाजपा और सपा नेताओं की जांच रिपोर्ट भी शामिल थी। इस तरह आज बुधवार को कुल 19 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए।

जिले में कुल 299, एक्टिव केस 135

इसमें भाजपा और सपा नेता के अलावा एक और 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। युवक मढ़ियानाका का रहने वाला बताया जाता है। उधर, सदर विधायक के कार्यालय प्रभारी के कोरोना पाॅजिटिव आने की खबर से बाकी लोगों में भी खलबली मची है। हालांकि, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने बताया कि कुल 15 लोगों ने अपनी जांच कराई थी। अनिरुद्ध त्रिपाठी दद्दा को छोड़कर बाकी सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में डाक्टर समेत 16 और कोरोना कोरोना पाॅजिटिव मिले

उधर, सदर विधायक से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उधर, सपा नेता दिनेश शर्मा होम क्वारंटाइन हो गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि आज आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 19 केस मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 299 हो गई है। वहीं इनमें 135 एक्टिव केस हैं। बाकी ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः UP : क्वारंटाइन रहते डाक्टरों ने खाया 50 लाख का खाना, अफसर भी हैरान-पेमेंट रुका