Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी उप चुनावः बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

BJP released the list of candidates for the by-election

समरनीति न्यूज, लखनऊः नवरात्रि के पहले दिन भाजपा ने यूपी में होने वाले उप चुनाव के लिए अपने 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अभी एक सीट प्रतापगढ़ के लिए भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। चर्चा है कि प्रतापगढ़ सीट भाजपा ने अपने सहयोगी दल अपना दल (एस) के लिए छोड़ दी है। माना जा रहा है कि सोमवार को सभी प्रत्याशी अपना नामांकन कराएंगे और तैयारियों में जुट जाएंगे।

लखनऊ कैंट से सुरेश तिवारी, कानपुर से सुरेंद्र मैथानी

घोषित उम्मीदवारों में राजधानी लखनऊ की कैंट सीट से सुरेश तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं बांदा के मानिकपुर से आनंद शुक्ला, कानपुर के गोविंदनगर से सुरेंद्र मैथानी को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं रामपुर से भारत भूषण गुप्ता, सहारनपुर की गंगोह सीट से किरत सिंह, अंबेडकरनगर के जलालपुर से राजेश सिंह, मऊ की घोसी सीट (सुरक्षित) से विजय राजभर, अलीगढ़ की इगलास सीट (सुरक्षित) से राजकुमार सहयोगी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसी तरह बाराबंकी की जैदपुर सीट (सुरक्षित) से अंबरीश रावत तथा बहराइच की बल्हा सीट से सरोज सोनकरको प्रत्याशी बनाया गया है। इन सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है।

विधानसभा सीटें – प्रत्याशियों के नाम

  1. लखनऊ कैंट – सुरेश तिवारी
  2. गोविंदनगर – सुरेंद्र मैथानी
  3. मानिकपुर – आनंद शुक्ला
  4. रामपुर – भारत भूषण गुप्ता
  5. गंगोह – कीरत सिंह
  6. घोषी – विजय राजभर
  7. जैदपुर – अंबरीश रावत
  8. इगलास – राजकुमार सहयोगी
  9. बल्हा – सरोज सोनकर
  10. जलालपुर – राजेश सिंह

ये भी पढ़ेंः यूपी में 21 अक्टूबर को उपचुनाव, हरियाणा-महाराष्ट्र चुनावों की भी घोषणा