Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

ब्रैकिंग न्यूजः बांदा में कुछ देर पहले लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, दो पकड़े गए

rape attempt in Banda
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः लाकडाउन के बीच आज मंगलवार सुबह कुछ देर पहले बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़की से दो युवकों ने दिनदहाड़े सड़क किनारे से घसीटकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि, लड़की के शोर मचाने के कारण लोग वहां पहुंच गए और दोनों दरिंदे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों को जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, पीड़िता के परिवार का कहना है कि आरोपियों ने उनकी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया है, वहीं पुलिस मामले को छेड़छाड़ का बता रही है। पुलिस का कहना है कि लड़की शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। कोतवाली प्रभारी ने आरोपियों के नाम तिंदवारा निवासी मोहम्मद शमीम और नफीस बताए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एससी/एसटी की धाराएं भी लगाई गई हैं।

समय से पुलिस ने की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

बताया जाता है कि आज मंगलवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के शहर से सटे तिंदवारा गांव के बाहर सड़क किनारे गांव की एक किशोरी महुआ के फल बीन रही थी। तभी दो युवकों ने उसे दबोच लिया और घसीटकर सड़क किनारे झाड़ियों में ले गए।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा में 3 और कोरोना संदिग्ध मिले, रैपिड टेस्ट के बाद मेडिकल कालेज शिफ्ट

वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। लड़की ने बहादुरी दिखाई और जमकर विरोध किया। लड़की ने शोर मचाया और मदद के लिए लोगों को पुकारा। तबतक आसपास के लोगों का ध्यान उस ओर गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। लड़की ने घर पहुंचकर अपने परिवार के लोगों को आपबीती बताई।

दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी शुरू

परिवार के लोगों ने कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गांव वालों की मदद से पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला छेड़छाड़ का है। दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया है, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। कोतवाली प्रभारी ने कहा है कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में केजीएमयू के डाक्टर को गोली मारकर लूटा, पुलिस चेकिंग में जुटी