Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

By Election-2020 : BJP List – बांगरमऊ में बैकवर्ड कार्ड, नौगांव सादात में संगीता चौहान

By Election - 2020 : BJP List - Backward Card in Bangarmau, Late in Naogaon Sadat Chetan Chauhan's wife gets ticket

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में होने वाले उप चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सूची जारी कर दी है। इस सूची में सबसे चर्चित उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर भाजपा ने बैकवर्ड कार्ड खेलते हुए चुनाव मुकाबले को ज्यादा रौचक बना दिया है। दरअसल, भाजपा ने बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार को अपना प्रत्याशी बनाया है।

By Election - 2020 : BJP List - Backward Card in Bangarmau, Late in Naogaon Sadat Chetan Chauhan's wife gets ticket

कटियार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और जिले में उनकी अच्छी साख है। हालांकि, इससे पहले पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर का नाम भी चर्चा में था।

घाटमपुर से उपेंद्र पासवान को टिकट

इसी तरह अमरोहा की नौगांव सादात सीट से मंत्री चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह बुलंदशहर सदर सीट से उषा सिरोही और टूंडला से प्रेमपाल धनगर तथा कानपुर की घाटमपुर सीट से उपेंद्र पासवान को मैदान में उतारा है। वहीं मल्हानी सीट से मनोज सिंह को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, देवरिया सीट पर अभी पेंच फंसा है और वहां के लिए पार्टी ने किसी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है।

ये भी पढ़ें : UP : By-Election 2020 Dates : 8 में से 7 सीटों पर 3 नंवबर को मतदान, 10 को रिजल्ट