Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में भाजपा नेता को झूठ बोल घर से बुलाया, फिर लूटकर भागे बदमाश

bjp leader loot in kanpur

समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार शाम कानपुर शहर के नौबस्ता में इलाके में एक भाजपा नेता से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने हवा में असलहा लहराते असलहा तान दिया। इससे डरे-सहमे लोग वहीं रुक गए। मामला भाजपा नेता से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी तुरंत ही हरकत में आ गई। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ गोविंदनगर मनोज गुप्ता का कहना है कि जांच की जा रही है। इलाके में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। फिर भी अपने स्तर से बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नौबस्ता के पशुपतिनगर में सरेआम वारदात

बताया जाता है कि नौबस्ता के पशुपति नगर में रहने वाले गल्ला एजेंट मनोज दुबे भाजपा नेता हैं। आज उनसे मिलने भरुआ सुमेरपुर से उनके कुछ व्यापारी मित्र आए थे। शाम को मिलने के बाद सभी वापस जाने लगे। भाजपा नेता दुबे उनको छोड़ने निकले। मित्रों के जाने के बाद दो बदमाश बाइक से वहां पहुंचे और उनके बेटे से बोले अपने पिता को भेज दो। उनके दोस्तों की गाड़ी से  एक्सीडेंट हो गया है। इतना सुनते ही मनोज दुबे दोस्तों के देखने के लिए बताई गई जगह पर पहुंचे। वहां कोई घटना नहीं हुई थी।

झूठ बोलकर घर से बुलाने के बाद की घटना

वहां से लौट रहे भाजपा नेता फोन पर बात करते हुए आ रहे थे कि इसी दौरान रास्ते में दोनों बाइक सवार बदमाशों ने उनकी सोने की चेन झपट ली। शोर सुनकर लोगों ने जब बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने कट्टा दिखाते हुए धमकियां दीं। इसके बाद दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे हैं। घटना के संबंध में सीओ गोविंद नगर मनोज गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के सामने इलाके में सीसीटीवी कैमरे न होने से बदमाशों तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन फिर भी उनको पकड़ने में पुलिस जुटी हुई है। इलाके के लोगों से पुलिस ने बदमाशों के हुलिया की भी जानकारी ली है।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में अब फिरोजाबाद के इंस्पेक्टर की बेटी से चेन लूट, लगातार पुलिस परिवार बदमाशों के निशाने पर..