Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में खेलते समय आग पर गिरा बालक झुलसा, गंभीर

burn boy Banda

समरनीति न्यूज, बांदाः पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरोदर गांव निवासी धीरज कुमार (13) पुत्र मैकू लाल के घर में रिश्तेदार की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। पकवान बनाने के लिए लकड़ियां जलाकर पकवान बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान वह आग पर गिरकर बुरी तरह से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि गुरुवार को परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। गुरुवार शाम को धीरज आग के पास खड़े होकर खेल रहा था।

खेलते-खेलते गिरा बालक

इसी दौरान दूसरे बच्चों ने खेलते समय उसे धक्का मार दिया। धक्का लगने से बालक धीरज आग पर जा गिरा। आग ने उसके कपड़ों को पकड़ लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों का ध्यान उधर गया। लोगों ने भागकर उसे बचाया, लेकिन तबतक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। गंभीर हालात में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी उसकी हालात को लेकर चिंतित हैं। चिकित्सकों का कहना है कि हालात गंभीर है, लेकिन चिंता की बात नहीं है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में अलग-अलग हादसों में दो ने दम तोड़ा, 13 घायल-तीन रेफर