Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर में खेत की मेढ़ पर विवाद, गोलियां चलीं-एक घायल

Husband shoots wife, injured woman in Banda Kanpur Refer
सांकेतिक फोटो।i

समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले में खेत की मेढ़ को लेकर आज दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों ओर से गोलियां चल गईं। इससे गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं। दोनों ओर से आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही तमंचे कहां से आए इसका भी पता किया जा रहा है।

दोनों पक्षों से घायल हुए लोग

बताया जाता है कि जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद कस्बे में रहने वाले मो अल्तमश का बजेहरा गांव निवासी अवधेश व उनके बेटों से विवाद हो गया। बताते हैं कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और लाठियां चलीं। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से लोग तमंचे लेकर मौके पर जा पहुंचे और गोलियां चलाने लगे। इस दौरान गोली चलने से मान सिंह (21) पुत्र अवधेश यादव हो गया। वहीं मारपीट में जितेंद्र, प्रदीप, अल्तमश, राजेश कुमार आदि घायल हो गए। एसओ उमाकांत दीपक ने बताया कि दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं। दोनों ओर से रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : सीतापुर में दिल दहला देने वाली घटना, 3 बच्चों की डूबकर मौत