Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

Corona Virus- बाॅलीवुड सिंगर कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई

kanika kapoor singer corona

समरनीति न्यूज, लखनऊः बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर की कोरोना जांच की चौथी रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। यानि उनके शरीर में अब भी कोरोना वायरस का लोड है। दरअसल, लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर ने ऐसा गुल खिलाया था कि पूरे देश को ही कोरोना के संकट में धकेल दिया था। कनिका कपूर ने खुद को होम क्वारंटाइन किए बिना हाई प्रोफाइल पार्टियां की थीं। इन पार्टियों में भाजपा के बड़े नेता भी बड़ी खुशी-खुशी शामिल हुए थे। हालांकि, बाद में सभी के चेहरों की हवाईयां उड़ गई थीं, जब उनको पता चला था कि कनिका कपूर को कोरोना वायरस है।

बीते 10 दिन से PGI में चल रहा इलाज

बताते चलें कि कि कनिका की इस लापरवाही और बेवकूफी ने लखनऊ से लेकर, नोएडा, दिल्ली और कानपुर तक हड़कंप मचा दिया था। अब बीते 10 दिन से कनिका लखनऊ के पीजीआई में अपना ट्रीटमेंट करा रही हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है। कनिका की तबियत खराब होने के बाद बीती 19 मार्च को उनका ब्लड सैंपल लिया गया था।

ये भी पढ़ेंः सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ FIR, बेवकूफी-लापरवाही से सैकड़ों लोगों को संकट में डाला

इसके बाद केजीएमयू में उनके शरीर में कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई थी। खास बात यह है कि कनिका कपूर के संपर्क में आए कई मंत्री और सासंदों के अलावा हाईप्रोफाइल लोग अब तक होम क्वारंटाइन में मौजूद हैं। इससे पहले भी कनिका की संजय गांधी पीजीआई लखनऊ में टेस्ट हुए। सभी में उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। अब रविवार को फिर उनकी चौथी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। आपको बताते चलें कि कनिका कपूर के संपर्क में आने वाले 262 लोगों में 60 की मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः लखनऊ का होटल ताज बंद, सिंगर कनिका कपूर ने की थी पार्टी