Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में ‘बिकरु कांड’ के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल को ज्ञापन

Demonstration of supporters against government in Banda, memorandum

समरनीति न्यूज, बांदाः कानपुर नगर के बिकरू गांव में शहीद हुए आठ पुलिस कर्मियों के मुद्दे पर जिले के सपाईयों ने विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि यूपी की योगी सरकार कानून व्यवस्था के मामले में फेल हो चुकी है। मांग की सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस संबंध में सपाईयों ने प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। सपाईयों ने कहा कि मौजूदा समय में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ गया है। सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

सपाइयों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

बताया जाता है कि सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट स्थित शिकायत पेटिका में डाला। सपाइयों ने कानपुर के बिकरू गांव में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी को आर्थिक मदद और घायलों के इलाज के लिए भी सहायता दिए जाने की मांग की। कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इसलिए यूपी सरकार को बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, मोहन साहू, ओम नरायण त्रिपाठी ‘विदित’, प्रियांशु गुप्ता, आलोक श्रीवास, हनीफ मोहम्मद आदि सपाई बड़ी संख्मौया में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः बांदा DIG दीपक कुमार अपने CO देवेंद्र मिश्रा की शहादत से बेहद दुखी