Tuesday, March 19सही समय पर सच्ची खबर...

उन्नाव डीएम देवेंद्र पांडे सस्पेंड, बांदा-प्रतापगढ़ भी हटे, 13 IAS तबादले

unnao dm devendra pandey suspended banda heera lal removed

समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भ्रष्टाचार के एक मामले में तगड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने उन्नाव के जिलाधिकारी देवेंद्र पांडे को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाते हुए सरकार ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि वह मंडलायुक्त की जांच में कंपोजिट स्कूल ग्रांट घोटाले में दोषी पाए गए हैं। इसी के बाद उनपर तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमों में हड़कंप मच गया है।

8 अन्य जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए

वहीं बांदा के डीएम हीरा लाल समेत 13 अन्य आईएएस अधिकारियों को भी हटा दिया गया है। आईएएस रवींद्र कुमार को उन्नाव का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वह अबतक कन्नौज जिले के जिलाधिकारी थे। अब उनको उन्नाव का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

अमित बंसल बने बांदा के नए जिलाधिकारी

इसके अलावा बांदा के जिलाधिकारी हीरा लाल को भी हटा दिया दिया है। उनको अपर प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। बांदा का नया जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल को बनाया गया है। वहीं राकेश कुमार मिश्रा को जिलाधिकारी कन्नौज के पद पर तैनात किया गया है। इसी तरह महिला आईएएस अधिकारी जसजीत कौर को शामली का जिलाधिकारी बनाया गया है।

झांसी-सहारनपुर-शामली के भी बदले गए

अखिलेश सिंह को जिलाधिकारी सहारनपुर तथा आईएएस अधिकारी आंध्रा वामसी को जिलाधिकारी झांसी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में आईएएस रूपेश कुमार को जिला अधिकारी प्रतापगढ़ बनाया गया है। वहीं आईएएस अधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी को जिलाधिकारी कुशीनगर नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ेंः ‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी बधाई

वरिष्ठ आईएएस आलोक कुमार पांडे को विशेष सचिव चिकित्सा विभाग, नियुक्त किया गया है। वहीं शिव सहाय अवस्थी को विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त जीनियम गन्ना विकास विभाग के पद पर नियुक्ति दी गई है। मार्कंडेय शाही को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग बनाया गया है। इसी क्रम में अनिल कुमार सिंह को विशेष सचिव गृह एवं कारागार के पद पर तैनाती दी गई है।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में हुए बीटेक छात्र हत्याकांड में पूर्व बसपा विधायक के बेटे समेत 5 गिरफ्तार