Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

झांसी में बड़ा हादसाः दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Five laborers killed in Jhansi wall collapse

समरनीति न्यूज, लखनऊ/झांसीः जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। दीवार गिरने से मलबे के नीचे 15 मजदूर दब गए, इनमें से 5 की मौत हो गई है। बाकी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ जब मजदूर एक स्टोन क्रैशर की दीवार बनाने का काम कर रहे थे। हादसा इतना भयानक है कि इसमें मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। यह हादसा जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुरा गांव में हुआ है। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख जताया है।

cm yogi bundelkhand tour for two days Jhanshi and Banda

स्टोन क्रशर की दीवार बनाते वक्त हुआ हादसा

बताया जाता है कि वहां स्टोन क्रशर की दीवार बनाते समय कुछ मजदूर प्लास्टर का काम कर रहे थे। इसी दौरान पूरी दीवार भर्राकर गिर गई। उसके मलबे के नीचे 15 मजदूर दब गए। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही अधिकारी भी वहां पहुंच गए। प्रशासनिक अफसरों ने तेजी से बचाव कार्य कराया। घायलों को अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ेंः दर्दनाक हादसाः कानपुर देहात में जन्मदिन पार्टी से लौट रही महिला व दो बच्चों समेत 5 की मौत

वहां जाते-जाते 5 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 10 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि क्रेशर की दीवार बनाने का करने वाले इन मजदूरों का न तो कोई रजिस्ट्रेशन था और न ही उनको कोई सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए गए थे। घटना कैलाश स्टोन क्रेशर की बताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। साथ ही प्रशासन को पीड़ितों की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दुर्घटना में घायलों के इलाज की व्यवस्था की जाएगी। मदद भी की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः जालौन में भीषण हादसा, दूल्हे और सगे भाई समेत चार की मौत, डंपर की टक्कर से वैन सवार 5 अन्य घायल