Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

लॉकडाउन में स्कूल में रुकी महिला से गैंगरेप, तीन पर आरोप

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, डेस्कः देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए लाकडाउन लागू है, लेकिन अपराधियों का दुस्साहस फिर भी बढ़ा हुआ है। खासकर महिलाओं के प्रति अपराध कम नहीं हो रहे हैं। ऐसा ही एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। लाकडाउन से बचने के लिए एक महिला ने स्कूल में शरण ली, तो वहां तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप कर डाला। हालांकि, पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई और तीनों आरोपियों को धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। वहीं 40 साल की इस महिला का मेडिकल चेकअप कराया गया है। घटना राजस्थान की है।

तीन लोगों पर मुकदमा, तीनों गिरफ्तार

बाटोद थाना पुलिस के डीएसपी पार्थ शर्मा का कहा है कि गुरुवार की रात एक महिला बाटोद थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में लाकडाउन के चलते ठहरी थी। इसी दौरान कथिततौर पर महिला ने खुद के साथ गैंगरेप होने का आरोप लगाया है। बताया कि पीड़ित महिला ने शुक्रवार को खुद के साथ हुई इस वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ेंः जीजा को पेड़ से बांधकर साली से गैंगरेप, वीडियो वायरल

पुलिस ने महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान ऋषिकेश, लखन तथा कमलखारवाल के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला का बेटा दौसा जेल में किसी मामले में बंद है। बताया जाता है कि महिला जयपुर में किराए के मकान में रह रही है। इसी बीच उसे एक दिन स्कूल में आश्रय लेना पड़ा। तभी उसके साथ यह घटना हो गई।

ये भी पढ़ेंः लॉकडाउन में प्रेमिका संग फंसा था पति, मददगार बन पत्नी ने पहले घर बुलाया, फिर किया ऐसा..