समरनीति न्यूज, बांदाः हाल ही में बांदा के नवागत अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया है। आइये उनके बारे में हम आपको संक्षिप्त में बताते हैं। जनता के लिए सरल स्वभाव वाले नए एएसपी एमपी सिंह अपराधियों के लिए काफी सख्त माने जाते हैं। ‘समरनीति न्यूज’ से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि पीड़ित लोगों को न्याय मिल सके। पीड़ित को न्याय ही उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं अपराधियों को हर हाल में जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाना उनका पहला लक्ष्य है।
जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता
एएसपी श्री सिंह ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि पीड़ितों को मुख्यालय तक न भटकना पड़े, बल्कि थाना स्तर पर ही उनकी समस्याओं का निस्तारण हो जाए। दरअसल, 1997 बैच के पीपीएस अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह अबतक सीतापुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) थे। वहां दो साल तक रहे। इसके बाद बांदा तबादला हुआ है।
ये भी पढ़ेंः अपेडटः covid-19: बांदा में माता-पिता के बाद बेटे समेत 4 और पाॅजिटिव मिले, कुल संख्या 52..
इससे पहले वह वाराणसी, फैजाबाद, अयोध्या जिला और रामजन्मभूमि सुरक्षा में तैनात रह चुके हैं। अयोध्या में वह करीब 4 साल तक तैनात रहे। सीओ सिटी बहराइच और महाराजगंज भी रह चुके हैं। बताते हैं कि जनता के बीच उनकी ईमेज एक गंभीर और सरल स्वभाव वाले अधिकारी की रही है। यही वजह है कि वह जहां भी रहे, लोगों के बीच लोकप्रिय रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः अपडेटः निजी मुचलके पर छूटे विकास दुबे को संरक्षण देने के शक में गिरफ्तार हुए बसपा नेता अनुपम दुबे