Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

सरकार ने Tik Tok समेत 59 चीनी ऐप पर ठोका प्रतिबंध

Indian banned 59 ape with Tik Tok Baned

रश्मि श्रीवास्तव, समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत सरकार ने चीन के खिलाफ बेहद तगड़ा एक्शन लिया है। एक और बार्डर पर चीन को जवाब देने के लिए सेना तैयार है तो दूसरी ओर देश में चीन के लोकप्रिय 59 ऐप पर रोक लगा दी गई है। इनमें भारत में काफी लोकप्रिय हो चुका टिकटाक (Tik-Tok) भी शामिल हैं। बताते हैं इन ऐप पर रोक की वजह निजता की सुरक्षा को खतरा माना जा रहा है। टिकटाक के अलावा भारत ने चीन के जिन ऐप पर लोग लगाई है उनमें यूसी ब्राउजर, हैलो, शेयर-इट और वीचैट जैसे ऐप भी शामिल हैं।

UC ब्राउजर – शेयर-इट पर भी रोक

चीन के ऐसे कुल 59 ऐप हैं जिनपर भारत सरकार ने रोक लगाई है। सरकार की ओर से इन ऐप पर रोक लगाने को लेकर जो आदेश दिए गए हैं उनमें कहा गया है कि इन 59 चीनी ऐप से भारत की संप्रभुता, अखंडता और भारत की रक्षा के साथ ही राज्य की सुरक्षा को खतरा है। यह प्रतिबंद्ध सूचना एवं प्रोद्योगिकी अधिनियम (IT ACT) की ओर से लगाया गया है। सरकार ने यह भी कहा है कि डेटा सुरक्षा से जुड़े मामलों में देशवासियों की गोपनीयता को लेकर चिंता काफी बढ़ी हुई थी। हाल ही में ध्यान दिया गया है कि इस गोपनीयता से देश की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है।

इन ऐप पर लगाई सरकार ने रोक

  1. TikTok
  2. Shareit
  3. UC Browser
  4. Kwai
  5. Baidu map
  6. Shein
  7. Clash of Kings
  8. DU battery saver
  9. Helo
  10. Likee
  11. YouCam makeup
  12. Mi Community
  13. CM Browers
  14. Virus Cleaner
  15. APUS Browser
  16. ROMWE
  17. Club Factory
  18. Newsdog
  19. Beutry Plus
  20. WeChat
  21. UC News
  22. QQ Mail
  23. Weibo
  24. Xender
  25. QQ Music
  26. QQ Newsfeed
  27. Bigo Live
  28. SelfieCity
  29. Mail Master
  30. Parallel Space 31. Mi Video Call – Xiaomi
  31. WeSync
  32. ES File Explorer
  33. Viva Video – QU Video Inc
  34. Meitu
  35. Vigo Video
  36. New Video Status
  37. DU Recorder
  38. Vault- Hide
  39. Cache Cleaner DU App studio
  40. DU Cleaner
  41. DU Browser
  42. Hago Play With New Friends
  43. Cam Scanner
  44. Clean Master
  45. Cheetah Mobile
  46. Wonder Camera
  47. Photo Wonder
  48. QQ Player
  49. We Meet
  50. Sweet Selfie
  51. Baidu Translate
  52. Vmate
  53. QQ International
  54. QQ Security Center
  55. QQ Launcher
  56. U Video
  57. V fly Status Video
  58. Mobile Legends
  59. DU Privacy

ये भी पढ़ेंः लखनऊः भूत वाला टिक-टाॅक बनाने के चक्कर में जेल पहुंच गए चार दोस्त

ये भी पढ़ेंः लखनऊः तिरंगा जलाकर TikTok बनाते एक नाबालिग गिरफ्तार, 3 फरार