Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

आजम खां को एक और झटका, सरकार ने रद्द कीं कार्यकाल की 1188 भर्तियां

सपा नेता आजम खान।

समरनीति न्यूज, लखनऊः सपा सरकार में नंबर की पोजीशन में रहने वाले आजम खां को रोज कोई न कोई झटके लग रहे हैं। जेल में बंद आजम खां को प्रदेश सरकार ने मंगलवार को फिर एक झटका दिया है। दरअसल, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के खासमखास रहे आजम के कार्यकाल की जल निगम विभाग में हुईं 1188 भर्तियों को सरकार ने रद्द कर दिया है। इतना ही नहीं मामले की जांच कर रही एसआईटी ने मामले में आजम खां को दोषी पाया है।

सपा सांसद आजम खां की भी बढ़ेंगी मुश्किलें

ऐसे में तय है कि अब आजम के खिलाफ इस मामले में भी कार्रवाई होगी। बता दें कि आजम फिल्हाल न्यायिक हिरासतम में जेल में हैं। मामला जल निगम से जुड़ा है। सरकार की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। सरकारी महकमों में इसे लेकर चर्चाएं होती रहीं।

जांच में भर्तियों में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई

बताया जाता है कि समाजवादी सरकार में आजम खां के नगर विकास मंत्री रहते हुए यूपी में जल निगम में 853 जूनियर इंजीनियर और लगभग 300 से ज्यादा क्लर्कों की भर्तियां हुईं थीं जिनको सरकार ने अब निरस्त कर दिया है। बताते चलें कि इससे पहले 122 सहायक अभियंताओं की भर्तियां रद्द हुईं थीं। आजम पर इन भर्तियों में अनिमितता बरतने का आरोप है।

ये भी पढ़ेंः आजम खां, पत्नी और बेटे समेत जेल भेजे गए, अदालत में 2 मार्च को सुनवाई

जांच के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अब इन भर्तियों को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन भर्तियों के लिए 18 जून 2016 को जल निगम के क्लर्क और आशुलिपिकों के पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ था। फिर भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई गई। बताया जा रहा है कि भर्ती रद्द होने के बाद अबतक ऐसे लोगों को मिले वेतन-भत्ते की वसूली नहीं होगी। बताते चलें कि 122 सहायक अभियंताओं की भर्तियां पहले ही निरस्त हो चुकी हैं। ऐसे में पहले से जेल में बंद आजम खां की मुश्किलें आने वाले समय में और बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वेः इसलिए है मोदी सरकार की अनमोल सौगात 

ये भी पढ़ेंः ‘गंदी बात’ फेम Actress अन्वेषी जैन बनीं बोल्ड डिजिटल सेंसेशन