Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर देहात में भयावह घटना, युवक पर केरोसिन डालकर जिंदा फूंका

crime scene symbolic image

समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर देहात में एक भयावह घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। एक युवक को कुछ लोगों ने पिटाई के बाद केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल भेजा गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए युवक को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने छानबीन शुरू की है। मामले में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। मामले में एसपी अनुराग वत्स ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।

नाली के विवाद में दिल दहला देने वाली वारदात

बताया जाता है कि जिले के बरौर गांव में अवधेश और अशोक नाम के व्यक्ति के बीच नाली को लेकर विवाद हुआ। शुक्रवार को दिन में दोनों पक्षों में विवाद के दौरान मारपीट हुई। इसके बाद एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज की गई। देर रात विवाद ज्यादा बढ़ गया। आरोप है कि देर रात दोनों पक्ष फिर झगड़ गए।

ये भी पढ़ेंः खूब उड़ी कानपुर मेडिकल कालेज की प्राचार्य आरतीलाल चंदानी के तबादले की अफवाह, देर शाम लगा विराम

आरोप है कि अवधेश व उसके लड़कों आदि 8 लोगों ने अशोक के बेटे अन्नू पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। झुलसी हुई गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिंताजनक हालत में उसे हैलट भेज दिया गया। बरौर के थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि युवक को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई है। बताया कि युवक के पिता अशोक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः यूपी में भीषण हादसा, 9 लोगों की मौत, CM योगी ने दुख जताया