समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले की कर्वी कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुई एक हिला देने वाली घटना ने सभी को चौंका दिया। एक सब्जी दुकानदार ने पत्नी से झगड़े के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। बताया जाता है कि कर्वी कोतवाली क्षेत्र में शोभा सिंह का पुरवा में सूरजभान (50) अपनी आशा (45) के साथ रहते थे। वह सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
बीती रात दोनों में हुआ था विवाद
आसपास के लोगों की माने तो दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। शनिवार देर रात भी दोनों में झगड़ा हुआ। सुबह घर पर सन्नाटा पसरा रहा। पड़ोसियों घर में झांककर देखा तो वहां आशा का रक्त रंजित शव पड़ा था। उसकी पत्थर से सिर कूचकर हत्या की गई थी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ेंः चाचा के मां और दोस्तों के बहन व प्रेमिका से थे घिनौने रिश्ते, ऐसे में खिलाफत बन गई ‘उसके’ कत्ल की वजह..
जानकारी पर पति लापता मिला। उसकी तलाश शुरू की गई। बाद में पता चला कि पति सूरजभान का शव बांदा-चित्रकूट रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। पुलिस ने आउटर पर पहुंचकर छानबीन की। एएसपी बलवंत चौधरी और कर्वी कोतवाल अनिल सिंह ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। एएसपी का कहना है कि कि प्रथमदृष्टया मामला दंपती के बीच झगड़े का लग रहा है। कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः महोबा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने से ठीक पहले धू-धूकर जली कार्यक्रम स्थल पर खड़ी कार