Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

इंजीनियर पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों की कर डाली हत्या, वीडियो भेजकर खुद दी जानकारी..

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, गाजियाबादः शहर से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आ रही है। शहर के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 3 मासूम बच्चों की गलारेत कर हत्या कर दी। इस व्यक्ति ने पहले अपनी निजी स्कूल में शिक्षिका पत्नी अंशुबाला (32) की हत्या की। इसके बाद 5 साल के बेटे परमाश तथा 4 साल के जुड़वा बच्चे बेटी आकृति और आरव की गला रेतकर हत्या कर दी। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया है कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। इसके लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मूल रूप से जमशेदपुर का रहने वाला है इंजीनियर  

बताते हैं कि हत्या के बाद हत्यारे ने पत्नी के भाई को फोन किया। उससे कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद वह मौके से गायब हो गया। सूचना मिलने पर गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। यह वारदात ज्ञानखंड-4 के फ्लैट नंबर एसएफएल- 75बी में हुई। हत्यारे व्यक्ति का नाम सुमित कुमार है। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर था।

ये भी पढ़ेंः सेक्स, धोखा और मर्डर की फिल्मी कहानी जैसा माडल एंजेल और मंजीत की साजिश वाला संगीता हत्याकांड  

बताते हैं कि आज शाम को परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। परिवार के लोग पुलिस लेकर वहां पहुंचे और गेट तोड़कर अंदर घुसे। अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बताते हैं कि कैंसर की बीमारी की वजह से उसने नौकरी छोड़ दी थी और इस कारण काफी डिप्रेशन में था। बताते हैं बीती रात उसने पत्नी व तीन बच्चों का कत्ल करने के बाद फ्लैट बंद किया और गायब हो गया।

व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड किया वीडियो 

इसके बाद आज शाम को अपना वीडियो पारिवारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड किया। वीडियो में उसने खुद बताया कि उसने चारों की हत्या कर दी है और अब खुद भी आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का गेट तोड़कर अंदर घुसी तो वहां सबके शव खून से लतपथ पड़े थे। हत्यारोपी मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है जो कि एक साफ्टवेयर इंजीनियर है।

ये भी पढ़ेंः शहीद हेमंत करकरे को लेकर साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान से चढ़ा सियासी पारा..