Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

नई पहलः भाई ही नहीं, बहनें भी लेंगी भाइयों की रक्षा का संकल्प

मेहंदी कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

समरनीति न्यूज, बांदाः श्री ओमर वैश्य म्यूजिक फाइन आर्ट कॉलेज के तत्वाधान में प्राचार्य मनीषा सिंह की अध्यक्षता में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं ने मेहंदी लगाकर खूब खुशियां मनाईं। एक दूसरे के हाथों पर भी मेहंदी सजाई। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मनीषा सिंह ने बताया है कि सावन का महीना हिंदू धर्म के लोगों के लिए खासकर महिलाओं के लिए अपना अलग ही महत्व रखता है।

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मेहंदी का आयोजन, महिलाओं ने मनाईं खुशियां 

सावन के महीने में त्यौहार आते हैं जिसमें हरि तालिका, तीज, रक्षाबंधन जैसे त्यौहार महिलाओं के लिए खास होते हैं। विशेषकर रक्षा बंधन में बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बाधंती है और भाई रक्षा करने का वचन देता है।

ये भी पढ़ेंः इन ट्रेंडी फुटवियर्स के साथ गर्मियों में दीजिए खुद को हॉट लुक

सावन के महीने में मेहंदी का अपना अलग ही क्रेज है। कॉलेज की शिक्षिकाओं ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर एक-दूसरे को मेहंदी लगाकर हरियाली तीज व रक्षाबंधन के पर्व की बधाई दी। साथ ही यह संकल्प लिया कि सिर्फ भाई ही रक्षा का संकल्प नहीं लेगा। बल्कि हम बहनें भी भाइयों की रक्षा का संकल्प लेंगी। बहने भी एक दूसरे की रक्षा करने का और जरुरत पड़ने पर एक-दूसरे के काम आने का संकल्प लेंगी।

ये भी पढ़ेंः बांदा में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज, परंपरागत गीतों पर महिलाओं ने किया नृत्य

इस अवसर पर प्राचार्य मनीषा सिंह ने ज्ञान भारती की छात्रा के साथ कार्यशाला का आयोजन भी किया। इस दौरान मुख्य रुप से सुलोचना गोयनका, आशा गुप्ता, विजयलक्ष्मी जायसवाल, आरती गुप्ता, मोनी गुप्ता, स्वाति ओमर, कीर्ति अग्रहरी, व क्षमा यादव आदि मौजूद रहे।