समरनीति न्यूज, उन्नावः आज यहां दिनदहाड़े शुक्लागंज थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात को दिनदहाड़े बड़े ही दुस्साहसिक अंदाज में अंजाम दिया गया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग बुरी तरह से डर गए। हत्यारों ने युवक को एक के बाद एक तीन गोलियां मारीं। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। मरने वाला युवक एक दैनिक अखबार का पत्रकार था। पत्रकार की हत्या से पुलिस महकमा में भी हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में आईजी लक्ष्मी सिंह भी रात में ही मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को वारदात के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
उन्नाव से लौटते किया कत्ल
इसके बाद हवा में गोलियां चलाते हुए वहां फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि गंगाघाट (शुक्लागंज) कोतवाली क्षेत्र में पोनी रोड झंडा चौराहा ब्रह्मनगर के रहने वाले शुभम मणि त्रिपाठी उर्फ निक्कू (25) पुत्र स्वर्गीय अतींद्रमणि त्रिपाठी आज शुक्रवार को किसी काम से उन्नाव गया था।
ये भी पढ़ेंः उन्नाव में मां और दो मासूम बेटियों की हत्या, ट्रिपल मर्डर से हड़कंप
वहां से शाम करीब 4 बजे अपने साथी के साथ वापस लौटते वक्त जब दोनों सहजनी दूध मंडी के पास पहुंचे। तभी पीछे से बाइक से दो बदमाश आए तो ताबड़तोड़ गोलियों चलाकर शुभम को गोलियों से भून डाला। गोलियों लगते ही वह बाइक से गिर पड़ा। गोली चलने से घबराकर उसका साथी वहां से फरार हो गया। घटना के संबंध में जानकारी मिलते ही उन्नाव सीओ सिटी यादवेंद्र यादव और इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताते हैं कि युवक की फरवरी में शादी हुई थी।
ये भी पढ़ेंः कानपुर में बड़ी वारदात, डाक्टर की पत्नी को घर में घुस बंधक बनाकर लाखों की नकदी-जेवर और कार लूटी