Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

भारत की पहली महिला डाक्टर और पहली महिला विधायक मुथुलक्ष्मी का आज 133वां जन्मदिन, गूगल ने दिया सम्मान

समरनीति न्यूज, डेस्कः कम ही लोग जानते होंगे कि भारत की पहली महिला विधायक डा मुथुलक्ष्मी रेड्डी थीं जिनका आज 133वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। उनके सम्मान में खुद गुगल ने भी डूडल बनाया है। तमिलनाडु में 30 जुलाई 1886 में जन्मी मुथुलक्ष्मी रेड्डी वैसे तो एक महिला समाज सुधारक और देश की पहली महिला विधायक के रूप में पहचानी जाती हैं लेकिन उनके हिस्से में एक और सम्मान आता है, 1912 में वह देश की पहली महिला सर्जन डाक्टर बनी थीं। कई क्षेत्रों में उन्होंने प्रथम होने का मुकाम हांसिल किया।

शादी से इंकार कर मेडिकल की पढ़ाई की 

उन्होंने सामाजिक असमानता और लिंग आधारित असमानता के लिए काफी बढ़-चढ़कर काम किया। कई क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कीं। बताते हैं कि जब परिवार के लोगों ने उनकी शादी की बात शुरू की तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया। साथ ही मेडिकल की पढ़ाई के प्रति रुचि जाहिर की। बाद में 1907 में मद्रास मेडिकल कालेज में उन्होंने दाखिला लिया और 1912 में देश की पहली महिला सर्जन डाक्टर बन गईं। इसी दौरान उनकी मुलाकात वहां सरोजनी नायडू व एनी बेसेंट जैसी महान महिलाओं से हुई। इसके बाद तीनों में अच्छी दोस्ती भी हुई।

1956 में मिला था पद्मभूषण पुरस्कार   

बताते हैं कि 1956 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित होने वाली मुथुलक्ष्मी ने लड़कियों की कम उम्र में शादी की सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाई थी। साथ ही इसे रोकने के साथ अनैतिक तस्करी नियंत्रण अधिनिम के लिए परिषद से मांग भी की थी। 22 जुलाई 1968 को मद्रास में उनका देहांत हो गया था।

ये भी पढ़ेंः बुलंद हौंसलों से दुनिया को झुकाने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्मदिन मना रहा आज पूरा देश