Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुरः पुलिस की गोली पड़ते ही गिरा दुबे का बदमाश साथी, बोला थाने से मिली थी मुखबरी-ईनाम 1 लाख

Kanpur: Vikas Dubey's rogue partner fell as soon as police fired 1 lakh prize on Most Wanted Dubey

समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के बिकरु में आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने की घटना के बाद बदमाशों को पकड़ने में पुलिस कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। पुलिस ने आज रविवार को अपराधी विकास दुबे के एक साथी बदमाश को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद धर-दबोचा है। वहीं दूसरी ओर मोस्टवांटेड हो चुके विकास दुबे पर अब 1 लाख का ईनाम घोषित कर दिया है। अबतक विकास के सिर पर 50 हजार का ईनाम था। इतना ही नहीं विकास के साथी बदमाशों जो पुलिस टीम पर हमले में शामिल थे, उन 21 बदमाशों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है। हालांकि, इन 21 साथियों में 1 को बीती देर रात कल्याणपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

दुबे समेत 20 नामजद बदमाश अब भी फरार

बता दें कि आईजी रेंज मोहित अग्रवाल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और बदमाशों की धर-पकड़ के लिए मानिटरिंग कर रहे हैं।

Kanpur: Vikas Dubey's rogue partner fell as soon as police fired 1 lakh prize on Most Wanted Dubey

पकड़े गए बदमाश का नाम दयाशंकर अग्निहोत्री उर्फ कल्लू है। घटना के बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी। बताते हैं कि वह जमीनों पर कब्जे के मामले में विकास दुबे का पूरी तरह से साथ दिया करता था।

ये भी पढ़ेंः कानपुरः बदमाशों को मुखबरी के शक में थानाध्यक्ष निलंबित, अब STF कर रही पूछताछ, 8 पुलिस कर्मियों की शहादत का मामला

उसके ऊपर कल्याणपुर थाने में हत्या के प्रयास के दो और एक आर्म्स एक्ट का मुकदमा है। घटना के संबंध कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया है कि बीती रात मुठभेड़ में दयाशंकर अग्निहोत्री को गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फरार मोस्टवांटेड के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। दरअसल, पकड़ा गया बदमाश दयाशंकर की पत्नी अशोक दुबे की नौकरानी है और यह पति-पत्नी दुबे के ही मकान में रहते थे।

ये भी पढ़ेंः बांदा के शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा का कानपुर में अंतिम संस्कार, बेटी वैष्णवी ने दी मुखाग्नि