Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में प्यार पर लगा पहरा तो प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले..

In Kanpur, a lovers couple killed by dripping in their hands
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः  जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक प्रेमी युगल का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। दोनों रिश्ते में जीजा-साली थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं थे। परिजनों ने लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। दोनों के मिलने-जुलने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। ऐसे में बीती शाम लड़की अपने घर से गायब हो गई। परिवार के लोग उसे तलाशते रहे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद आज रविवार दोपहर दोनों के शव गांव के बाहर पेड़ के नीचे पड़े मिले। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दोनों परिवार वालों का अब रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

शादी को राजी नहीं थे परिवार वाले

बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी लल्लू प्रजापति किसान हैं। उन्होंने अपनी 19 वर्षीय बेटी रामदेवी की शादी पास में रहने वाले युवक के साथ तय कर दी थी। बीती शनिवार शाम को लड़की अचानक गायब हो गई। रविवार की दोपहर युवती और उसकी बहन के देवर का शव गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे मिले। पास में जहरीली दबा की शीशी पड़ी थी।

ये भी पढ़ेंः बांदा में हत्या और आत्महत्या में उलझी एक पलंग पर मिले प्रेमी युगल की मौत, डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

बताते हैं कि दोनों जहर खाकर जान दी है। मौके पर पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि युवती रामदेवी का अपनी बहन के देवर बच्चा प्रजापति (20) से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। परिवार के लोग शादी को राजी नहीं हुए। लड़की के पिता ने उसकी शादी तय कर दी। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की।

ये भी पढ़ेंः 29 साल छोटे प्रेमी के प्यार में हद से गुजरी 55 साल की महिला, हर सितम सहकर रिश्ते पर लगवाई सामाजिक बंधन की मुहर