Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

यूपीः थाने में महिला के सामने ‘मास्टरबेट’ करने वाला थानाध्यक्ष नौकरी से बर्खास्त, 25 हजार था ईनाम

Police station masturbator in front of woman dismissed from job

समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में पुलिस थाने के भीतर महिला फरियादियों के सामने हस्तमैथुन (मस्टरबेट) करने वाले थानाध्यक्ष को आखिरकार उसके किए की सजा मिल गई। डीआईजी रेंज राजेश मोदक ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। वहीं एसपी श्रीपति मिश्रा ने आरोपी थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। बताते चलें कि वीडियो वायरल होने के बाद फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। इसके बाद एसओजी ने आरोपी थानाध्यक्ष को पकड़ लिया।

वीडियो वायरल होने से मचा था हड़कंप

बताते चलें कि देवरिया जिले के भटानी थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव का महिला फरियादियों के सामने हस्तमैथुन करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

संबंधित खबर भी पढ़ेंः यूपीः थाने में महिला शिकायतकर्ता के सामने मास्टरबेट करने लगा इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल-FIR

हालांकि, विभाग के अधिकारियों ने बड़ी समझदारी से काम लिया और दोषी थानाध्यक्ष के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा लिखा दिया था। इसके बाद थानाध्यक्ष के फरार होने के बाद उसपर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया था। अब खबर मिली है कि थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः बालीवुडः डायरेक्टर साजिद खान पर तीन महिलाओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप, कहा- प्राइवेट पार्ट छूने को कहता था !