Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

गांधी परिवार से हटी SPG सुरक्षा, केंद्र सरकार का फैसला

Modi government removed SPG security from Gandhi family

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः केंद्र की मोदी सरकार ने गांधी परिवार से SPG सुरक्षा वापस ले ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर आज सुर्खियों में छाई है। बताते हैं कि सरकार के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की बैठक में यह फैसला हुआ है। सूत्रों की मानें तो अब गांधी परिवार में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को सिर्फ CRPF कमांडो की जेड प्‍लस सुरक्षा ही मिल सकेगी। बता दें कि अबतक SPG सुरक्षा देश में सिर्फ चार लोगों के पास थी। इसे लेकर कांग्रेस ने कहा है कि यह आरएसएस का छिपा एजेंडा है, जबकि राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि परिवार की सुरक्षा के लिए धन्यवाद।

पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से हटी थी SPG

इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल थे। अब SPG सुरक्षा सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास ही होगी। बताते चलें कि इससे पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा कम की जा चुकी है। सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने सभी एजेंसियों की ओर से मिले थ्रेट इनपुट के आधार पर यह फैसला किया है। इस इनपुट के आधार पर सरकार ने पाया है कि गांधी परिवार को कोई सीधा खतरा नहीं है। बताते चलें कि एसपीजी सुरक्षा देश में सबसे ऊंचे स्तर की सिक्योरिटी होती है। इसमें अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो तैनात रहते हैं।

ये भी पढ़ेंः पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटाई गई

ये भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, हिम्मत है तो नोटबंदी-जीएसटी पर लड़कर दिखाएं..