Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

मौलवी ने कबूला गुनाह, महिला पुलिसकर्मी से किया था रेप

molana caught in rape accussed woman police

समरनीति न्यूज, डेस्कः मेरठ के बागपत में एक महिला पुलिसकर्मी से रेप के मामले में पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मौलवी ने गिरफ्तारी के बाद कबूल कर लिया है कि उसने तंत्र-मंत्र के बहाने महिला पुलिसकर्मी के साथ रेप किया था। मौलवी का नाम जुबैर है और वह मामले में पहले खुद को बेगुनाह बता रहा था। अब पुलिस उसके खिलाफ दर्ज रेप के मामले में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ा रही है। मामले की जांच सीओ सिटी, बागपत कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़ित महिला पुलिसकर्मी को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

तंत्र-मंत्र की आड़ में दरिंदे ने बनाया शिकार

बताते चलें कि एक महिला पुलिसकर्मी ने बागपत शहर की एक मस्जिद के मौलवी जुबैर पर बीती 3 जुलाई 2018 से लेकर 30 सितंबर 2019 तक तंत्र-मंत्र करके लगभग पांच बार रेप करने का आरोप लगाया था। मामले में मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। बताया जाता है कि शुक्रवार को आरोपी जुबैर कुछ लोगों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचा और खुद को निर्दोष बताने लगा। बाद में उसे कोतवाली ले जाया गया। वहां कोतवाली प्रभारी के सामने उसने अपना जुर्म कबूल लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे अदालत ले जाया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताते हैं कि मौलवी बीते दिनों आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत के बाद चर्चा में आया था।

ये भी पढ़ेंः मौलाना सलमान नदवी बोले, राम हमारे भी पैगंबर, शरीयत में मस्जिद शिफ्ट करने की इजाजत

ये भी पढ़ेंः खुद दाड़ी कटवाकर बोला, ट्रेन में शरारती तत्वों ने काटी, फिर पोल खुली तो कान पकड़कर मांगी माफी..