Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

खास खबरः होली पर एक हुआ मुलायम का कुनबा, अखिलेश ने छुए चाचा शिवपाल के पैर

Mulayam Singh Yadav, Akhilesh Yadav, Shivpal and Ram Gopal also came on one stage on Holi

समरनीति न्यूज, इटावा: आपसी रार में बिखरा मुलायम सिंह यादव का पूरा कुनबा बीते लगभग 4 वर्षों से सुखिर्यों में रहा है, लेकिन यह होली इस राजनीतिक परिवार के लिए अच्छी खबर लेकर आई है। होली के मौके पर सैफई गांव में मुलायम का पूरा का पूरा कुनबा एक मंच पर नजर आया। तमाम विरोधों को दर किनार करते हुए मुलायम के साथ अखिलेश यादव और शिवपाल यादव से लेकर रामगोपाल तक, सभी होली के मंच पर एक साथ खड़े दिखाई दिए।

अखिलेश ने शिवपाल से लिया आशीर्वाद

इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने जहां अपने चाचा शिवपाल यादव के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

Mulayam Singh Yadav, Akhilesh Yadav, Shivpal and Ram Gopal also came on one stage on Holi

वहीं शिवपाल ने भी अपने बड़े भाई डा रामगोपाल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। कुल मिलाकर यह होली पूरे परिवार के लिए एक अच्छा संदेश लेकर आई है। बताते चलें कि शिवपाल यादव द्वारा पारिवारिक बिखराव के बाद अपनी अलग पार्टी बना ली थी।

ये भी पढ़ेंः कुमार विश्वास ने कमलेश तिवारी हत्याकांड पर राजनीतिक दलों की चुप्पी पर उठाया सवाल

इसके बाद परिवार के लोग एक साथ कभी दिखाई नहीं दिए। आज होली के मौके पर सभी एक साथ दिखाई दिए। इस मौके पर परिवार की खुशी पूरे सैफई गांव में भी दिखाई दी। लोगों ने जमकर होली मनाई।

Mulayam Singh Yadav, Akhilesh Yadav, Shivpal and Ram Gopal also came on one stage on Holi

शिवपाल ने रामगोपाल से लिया आशीर्वाद

सफई में सबसे पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास पर होली कार्यक्रम हुआ। वहां बने मंच पर सबसे पहले अखिलेश पहुंचे। फाग गायन हुआ। करीब एक घंटे बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी वहां पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः मुुख्यमंत्री योगी ने मुलायम सिंह से की मुलाकात, अखिलेश और शिवपाल भी मिले आमने-सामने

इसके लगभग एक घंटे बाद प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे अंकुर उर्फ आदित्य यादव के साथ उसी मंच पर पहुंचे। इसके बाद प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी अपने बेटे अक्षय के साथ मंच पर पहुंचकर सबसे मिले। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल समेत बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शिवपाल यादव ने रामगोपाल यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ेंः मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने माया पर साधा निशाना, कहा- जीत होती तो श्रेय खुद लेतीं..