Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

लपेटे में बादशाह : रैप सिंगर से मुंबई पुलिस ने 9 घंटे की पूछताछ

badshah in wraps: Mumbai police questioned by rap singer Badshah for 9 hours

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः ‘लड़की पागल है पागल है’ और ‘गेंदा फूल’ जैसे रैप सांग्स गाने वाले रैप सिंगर बादशाह फर्जी फालोवर और लाइक्स बनाने और बेचने के मामले में कार्रवाई के लपेटे में आते दिखाई दे रहे हैं। मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर चलने वाले लाइक्स और फालोअर के इस फर्जीवाड़े में रैप सिंगर बादशाह से शुक्रवार को 9 घंटे तक पूछताछ की है। पुलिस के एक अधिकारी की ओर से यह जानकारी दी गई।

ये है जांच का पूरा मामला

बादशाह से दोबारा जल्द पूछताछ होगी। बताते हैं कि सिंगर बादशाह मुंबई पुलिस की अपराध सूचना इकाई के दफ्तर में दोपहर करीब 12.30 बजे के आसपास पहुंचे।

Mumbai police interrogates rap singer Badshah for 9 hours, fake likes and followers case

वहां से रात लगभग पौने 10 बजे वापस बाहर निकले। इतना ही नहीं पुलिस ने शनिवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

ये भी पढ़े : सुशांत सिंह Death Case : अब CBI करेगी दूध का दूध और पानी का पानी

दरअसल, इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब किसी ने बॉलीवुड गायिका भूमि त्रिवेदी की फर्जी प्रोफाइल बनाई। इसकी शिकायत पुलिस के पास गई। पुलिस ने जांच शुरू की।

Mumbai police interrogates rap singer Badshah for 9 hours, fake likes and followers case

पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस को पता चला कि एक गिरोह है जो सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाता और फिर उनपर आने वाले लाइक्स और फालोवर को बेचता है। पुलिस अबतक इस पूरे मामले में 20 से ज्यादा लोगों के बयान ले चुकी है। इस मामले में रैप सिंगर बादशाह पर गंभीर आरोप हैं। पुलिस का मानना है कि बादशाह नकली फॉलोअर्स की मदद से ज्यादा व्यूज हासिल करते हैं। बॉलीवुड रैपर बादशाह को मुंबई पुलिस ने समन भेजकर तलब किया था।

ये भी पढ़े : Update- Covid-19: अमिताभ बच्चन और अभिषेक की हालत स्थिर, नानावटी अस्पताल की बुलेटिन