Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

Update- Covid-19: अमिताभ बच्चन और अभिषेक की हालत स्थिर, नानावटी अस्पताल की बुलेटिन

Update Covid 19 Amitabh Bachchan and Abhishek's condition stable Nanavati hospital released bulletin
अमिताभ बच्च्न और अभिषेक।

समरनीति न्यूज, मनोरजंन डेस्कः  सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ ही उनके बेटे जूनियर बी अभिषेक बच्चन भी कोरोना की चपेट में है। दोनों मुंबई की नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं, वहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, डाक्टरों की माने तो दोनों में कोरोना के माइल्ड लक्षण मिले हैं। बीती रात अमिताभ बच्चन को अच्छी नींद आई है। उनकी हालत स्थिर है। वहीं दूसरी ओर देशभर में अमिताभ बच्चन और उनके बेटे व परिवार के लिए लोग दुआएं मांग रहे हैं, प्रार्थनाएं कर रहे हैं। सभी उनके परिवार के लिए चिंतित हैं। ट्विटर से लेकर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म और धार्मिक स्थलों पर उनके लिए दुआओं का दौर जारी है।

डाक्टरों ने जारी की हेल्थ बुलेटिन

रविवार को डाक्टरों ने जानकारी दी है कि महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन दोनों कोरोना वायरस से पाॅजिटिव पाए गए हैं और दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। दोनों का इस वक्त इलाज चल रहा है। मुंबई के नानावटी अस्पताल में दोनों भर्ती हैं जो कि अमिताभ बच्चन के घर जलसा के करीब ही है। अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बिग-बी और जूनियर बच्चन दोनों में ही कोरोना के माइल्ड लक्षण मिले हैं।

ये भी पढ़ेंः सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को कोरोना, अस्पताल में भर्ती

दोनों की हालात फिलहाल स्थिर बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर अमिताभ के घर जलसा में मुंबई महानगर पालिका के कर्मचारी पहुंचे हुए हैं जो कि पूरे घर को सेनेटाइज़ कर रहे हैं। वहीं इलाके में भी सेनेटाइजेशन का काम जारी है। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने शनिवार रात खुद ट्वीट करके जानकारी दी थी कि उनको कोरोना है। इसके बाद पूरे फिल्मी जगत में हड़कंप मच गया था। सदी के इस महानायक के चाहने वालों ने रातभर अपने चहेते अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं कीं। वहीं डाक्टरों ने पूरे परिवार के साथ ही स्टाफ की भी जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ेंः Update Covid-19: मंत्री चेतन चौहान और सपा MLC सुनील सिंह साजन को कोरोना