Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की ‘व्यापार बचाओ रथ यात्रा’ का जोरदार स्वागत

National Trade Industry Trade Organization's 'Bachao Bachao Rath Yatra' welcomed on reaching Banda
व्यापार मंडल के पदाधिकारी।

समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की राष्ट्रव्यापी व्यापार बचाओ रथ यात्रा आज गुरुवार को बांदा जिले में पहुंची। यहां शहर में पहुंचने पर व्यापारियों ने पदाधिकारियों का जगह-जगह जोरदार ढंग से स्वागत किया। रथ यात्रा भ्रमण के दौरान ई-व्यापार के विरोध में नारे गूंजते रहे। नगर भ्रमण के बाद रथ यात्रा व्यापारियों की सभा में तब्दील हो गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश के विकास में 35 फीसदी भागीदारी के बाद भी खुदरा व्यापारियों की सुनवाई नहीं हो रही। खुदरा व्यापारियों की दिक्कतें दिन-पर-दिन बढ़ती जा रही हैं। किसी भी दशा में देश में आनलाइन शॉपिंग मंजूर नहीं की जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले-आनलाइन शॉपिंग मंजूर नहीं

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता की अगुवाई में निकाली जा रही राष्ट्रव्यापी व्यापार बचाओ रथ यात्रा आज तिंदवारी रोड से शहर सीमा में दाखिल हुई। संगठन से जुड़े तमाम व्यापारियों ने रथ यात्रा की जोरदार अगुवानी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लाद दिया। रथ यात्रा पुराने ओवरब्रिज, बाबूलाल चैराहा, अमर टाकीज तिराहा, गूलर नाका, कैथी बाजार, शंकर गुरु चैराहा, गुरहा कुआं चैराहा, महेश्वरी देवी चैराहा और बलखंडीनाका चौराहा होते हुए मैरिज हाउस पहुंची।

ये भी पढ़ेंः Wife Swapping: कानपुर में पत्नी के खुलासे के बाद व्यापारी पति समेत दोस्त और महिला मित्र पर मुकदमा

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आनलाइन व्यापार बंद कराने व देश के खुदरा व्यापारी और रोजगार बचाने के लिए राष्ट्रव्यापी ‘व्यापार बचाओ रथ यात्रा’ निकाली गई है।

National Trade Industry Trade Organization's 'Bachao Bachao Rath Yatra' welcomed on reaching Banda
व्यापार मंडल के पदाधिकारी।

कहा कि केंद्र सरकार व्यापारियों का मानसिक और आर्थिक रूप से शोषण कर रही है। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण छोटे उद्योग-धंधे पूरी तरह ठप हो चुके हैं। खुदरा व्यापार भी धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है। कहा कि देश के राजस्व में 35 फीसदी योगदान खुदरा व्यापारियों का है।

ये भी पढ़ेंः चित्रकूटः मुख्यमंत्री को चेहरा भी न दिखा सके भाजपाई और फोटो भी नहीं

राष्ट्रीय महामंत्री संदीप अग्रवाल गुड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शानू गुप्ता, महिला प्रदेशाध्यक्ष शालिनी सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष पप्पू शिवहरे, मंडल अध्यक्ष अशोक ओमर, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, जिला वरिष्ठ महामंत्री विनोद द्विवेदी, संजीव सिंह बबलू, मंडलीय महामंत्री अनिल गुप्ता छोटे, जिला महामंत्री रवि शिवहरे, आकाश साहू, जय कुमार गुप्ता, आदर्श गुप्ता, उमेश सर्राफ, नगर अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गौरव गुप्ता, अनमोल गुप्ता, प्रशांत गुप्ता आदि व्यापारी इस मौके पर उपस्थित रहे।

नरेश मंडल अध्यक्ष, इंदु कोषाध्यक्ष बने

बलखंडी नाका स्थित मैरिज हाउस में व्यापारियों की सभा के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पुरवार ने संगठन का विस्तार करते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं को मनोनीत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की संस्तुति पर नरेश गुप्ता को कार्यकारी मंडल अध्यक्ष, इंद्रप्रकाश गुप्ता इंदु को मंडल कोषाध्यक्ष, अरुणेश अग्रहरि को युवा मंडल अध्यक्ष, सौरभ शिवहरे को जिला संगठन महामंत्री नियुक्त किया। मणिशंकर गुप्ता को बबेरू नगर अध्यक्ष व राजबहादुर कुशवाहा को मंत्री मनोनीत किया।

ये भी पढ़ेंः बांदा नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू समेत 4 के खिलाफ मुकदमा