Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने 14 की गोली मारकर की हत्या  

समरनीति न्यूज, डेस्कः पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक राजमार्ग पर एक बस से यात्रियों को जबर्दस्ती नीचे उतारने के बाद 14 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। दो लोग भागने में सफल रहे। यह खबर पाकिस्तान के एक समाचार पत्र ने दी है। डॉन समाचारपत्र के मुताबिक बंदूकधारियों ने कम से कम 14 यात्रियों की गोली मार कर हत्या कर दी है, जबकि दो यात्री भागने में सफल रहे है। ये लोग नजदीकी जांच चौकी पर पहुंच गये। उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बसों से उतारकर गोलियों से भूना  

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, सेना जैसी वर्दी पहने करीब 15 से 20 अज्ञात बंदूकधारियों ने कराची और ग्वादर के बीच चलने वाली पांच से छह बसों को रोका। उन्होंने ब्लूचिस्तान के ओरमारा इलाके में मकरान तटीय राजमार्ग पर एक बस को रोका, यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की और उनमें से करीब 16 को नीचे उतार लिया।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तानी मूल की महिला ब्रिटिश सांसद को देखकर चलती बस में गंदी हरकत करने लगा शख्स..

रिपोर्ट में बताया गया है कि चौकी के और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच कर रहे है। हत्या की इस घटना के पीछे की वजह और पीडि़तों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मालूम हो अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगा बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और गरीब प्रांत है।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तानी पायलेट ले रहे हैं राफेल उड़ाने की ट्रेनिंग, अभी सौदे में ही उलझा है भारत