Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी, चल सकती हैं अदिती के विकल्प को बड़ा दांव

priyanka gandhi congress

समरनीति न्यूज, लखनऊ/रायबरेलीः आज मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंचीं। यहां उनका जोरदार ढंग से स्वागत हुआ। अपना मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में प्रियंका गांधी प्रदेश कार्यकारिणी के लिए आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करेंगी। इससे पहले वह करीब दो माह पूर्व रायबरेली आईं थीं। यहां प्रियंका के भुएमऊ गेस्ट हाउस में रुककर संगठन के कामकाज की समीक्षा करने की तैयारी है। इसी गेस्ट हाउस में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण को एक कार्यशाला का आयोजन होना है।

मनीष सिंह हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

इस कार्यशाला में हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष बने अजय कुमार लल्लू की 45 सदस्यों वाली टीम प्रशिक्षण लेगी। दरअसल, इस कार्यशाला का उद्देश्य संगठन को मजबूती देना है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी रायबरेली से मनीष सिंह पर दांव लगा सकती हैं। मनीष के पिता अशोक सिंह दो बार पार्टी सांसद रह चुके हैं और वह दिवगंत नेता अखिलेश सिंह के भतीजे भी हैं।

ये भी पढ़ेंः भाजपा प्रेम में बागी विधायक आदिती को कांग्रेस ने थमाया नोटिस

सूत्रों का कहना है कि वह प्रियंका की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। बताते चलें कि मनीष सिंह रायबरेली से मौजूदा विधायक अदिति सिंह के चचेरे भाई हैं। हाल ही में अदिती को भाजपा का करीबी होते देखा गया है जिसके बाद कांग्रेस मनीष को पार्टी में शामिल करके बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

ये भी पढ़ेंः अब रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की उठी मांग, पहले बनारस और गोरखपुर से उठ चुकी आवाज