समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : Ssr यानि सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच चल रही है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया सवालों के घेरे में हैं, उनकी भूमिका बेहद संदेहास्तद है। ऐसे में एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बैठे-बिठाए बड़ा पंगा ले लिया।
उन्होंने रिया का सपोर्ट करते हुए ट्वीट कर डाला। फिर क्या था, ट्रोलर्स ने रिया को आड़े हाथों लेते हुए जमकर लताड़ लगाई। भला-बुरा भी कहा है।
दरअसल, एसएसआर केस में सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया को हत्यारिन तक बताया है। वहीं सुशांत की बहन भी रिया पर गंभीर आरोप लगा रही हैं।
ये भी पढ़ें : SSR Case : रिया से सच जानने को CBI करा सकती है पाॅलीग्राफ टेस्ट
रिया पर आरोप है कि वह सुशांत के साथ लिव-इन में रहते हुए उनके ड्रग्स दे रही थीं। साथ ही जब सुशांत के पैसे खत्म हो गए तो उससे किनारा कर लिया।
इसी बीच मामले में ट्वीट करके तापसी पन्नू भी कूद पड़ीं। उन्होंने रिया को सपोर्ट किया। कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर न रिया को जानती हैं न सुशांत को। बस यह कहना चाहती हैं कि अदालत से पहले किसी को दोषि ठहराना ठीक नहीं है। कानून पर विश्वास करिए। तबसे तापसी लगातार ट्रोल की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें : Actor सुशांत सिंह के पिता ने Actress रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लिखाई FIR