Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

22 की लड़की और 42 की महिला, थाने में पंचायत, फिर पुलिस भी हारी, क्योंकि प्यार अंधा..

सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, कानपुरः कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। फिर चाहे उसके रंग-रूप अलग क्यों न हों। यह बात बीते 24 घंटे से औरैया पुलिस थाने में बार-बार सच साबित हो रही है। प्यार का ऐसा पेचिदा मामला पुलिस के सामने आया है कि अब पुलिस भी इससे तौबा करती नजर आ रही है। मंगलवार रात से शुरू हुई पंचायत बुधवार शाम तक जारी है, लेकिन फैसला कुछ नजर नहीं आ रहा है। थक-हारकर पुलिस ने भी लगभग हाथ खड़े कर दिए हैं। यह प्यार एक 21 साल की लड़की और 42 साल की महिला के बीच का है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला  

दरअसल, प्यार के अंकुर फेसबुक पर फूटे और फिर धीरे-धीरे इतना फल-फूल गए कि अब दोनों के बीच समलैंगिक प्रेम की भावनाओं का विशालकाय वृक्ष बन चुका है। दोनों के परिवार वाले और बीच में उलझी पुलिस भी उनको अलग-अलग रहने को तैयार नहीं कर पा रही है। औरैया पुलिस की माने तो बीते जनवरी महीने में कानपुर देहात की एक बालिग लड़की औरैया में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से पैसे निकालने आई थी। इसके बाद वह लापता हो गई। घर वालों ने खूब तलाशा, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बाद में परिवार के लोगों ने औरैया में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई।

सांकेतिक फोटो।

नोएडा में थी लापता लड़की  

इसी बीच लड़की की तलाश में जुटी पुलिस को जानकारी मिली, कि वह नोएडा के एक मकान में रह रही है। औरैया पुलिस की टीम वहां रवाना हुई और उसे लेकर थाने आ गई। पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर ही रही थी कि इसी बीच पीछे-पीछे एक 42 साल की हाईप्रोफाइल महिला भी वहां आ गई। इसके बाद महिला और युवती की बातें सुनकर पुलिस और बाकी लोगों के कानों से धुआं निकल गया।

और दोस्ती, प्यार में बदल गई  

महिला और लड़की ने पुलिस को बताया कि उन दोनों में फेसबुक पर जान-पहचान हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। इतना ही नहीं महिला ने बताया कि वे दोनों आर्यसमाज में शादी भी कर चुकी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि मूल रूप से आसाम की रहने वाली 42 साल की महिला का पति भी है और 17 साल का एक बेटा भी। बेटा आसाम में बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रहा है। वह इस वक्त नोएडा में पति के साथ रहती है।

पति-बेटे को छोड़ने को तैयार  

महिला उस लड़की के लिए पति और बेटे दोनों को छोड़ने को तैयार है। हालांकि पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों को सुपुर्द किया, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं है। उधर, मंगलवार रात से शुरू हुई दोनों परिवारों और लड़की-महिला के बीच पंचायत पुलिस थाने में रातभर चली। इसके बाद बुधवार को भी दोनों पक्ष आपस में भिड़े रहे। पुलिस भी कोई फैसला नहीं करा सकी। पुलिस का कहना है कि लड़की बालिग है, इसलिए कोई फैसला उसकी मर्जी से ही होगा। इस मामले में औरैया कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों से आपसी सुलह को कहा गया है। कहा कि तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः प्यार की अनोखी दास्तांः दुनिया की नजर में मां बनकर वो घर में पत्नी का रिश्ता निभाती रही.. 

ये भी पढ़ेंः हमीरपुर में दो सहेलियों की समलैंगिक शादी के 7 वचन जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान..