Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में रक्षा बंधन के दिन 3 कोरोना पाॅजिटिव मिले, संख्या 313 हुई

Big news: Banda's first Corona positive case found, stirred in administration after investigation report

समरनीति न्यूज, बांदाः आज सोमवार को रक्षा बंधन के दिन बांदा में 3 कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। इनमें एक स्वराज कालोनी रहने वाले 47 साल के शख्स हैं तो दूसरे बांदा के बाबूलाल चौराहा, अलीगंज के रहने वाले 53 वर्षीय व्यक्ति हैं। इसके अलावा अतर्रा के रहने वाले एक 55 साल के व्यक्ति की जांच रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। पहले व्यक्ति की जांच रिपोर्ट आरटी-पीसीआर से आई है। वहीं दूसरे नंबर के व्यक्ति की रिपोर्ट एंटीजेन से आई है। वहीं तीसरे की ट्रूनेट मशीन से पाॅजिटिव आई है। इससे स्वास्थ विभाग ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इलाकों को सेनेटाइज किया जा रहा है। संक्रमित मिले लोगों की कांटेक्ट लिस्ट भी बनाई जा रही है, ताकि उनकी भी जांच की जा सके।

जिले में बढ़ रहे कोरोना पाॅजिटिव केस

इसके साथ ही जिले में अब कुल कोरोना पाॅजिटिव केस 313 हो गई है। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया है कि जिन इलाकों में ये कोरोना पाॅजिटिव हैं, वहां सेनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Covid-19 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को कोरोना

साथ ही पाॅजिटिव केस की हिस्ट्री तलाश करके उनकी भी जांच कराई जाएगी। ताकि कोरोना को दूसरे लोगों तक फैलने से रोका जा सके। बताते चलें कि बीते दिनों में बांदा में कोरोना पाॅजिटिव केस की संख्या तेजी से बढ़ी है। लगातार जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Update : ब्रैकिंग न्यूजः कानपुर के सीसामऊ में बेटे ने की पिता की हत्या, गिरफ्तार