Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दर्दनाक हादसाः डंपर से कुचलकर दो बहनों की मौत, जीजा की हालत गंभीर

in Banda two sister death in road accident

समरनीति न्यूज, बांदाः मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के मनवारा गांव से गुरुवार रात बहनोई के साथ बाइक से बांदा आ रहीं दो बहनों की तेज रफ्तार डंफर से कुचलकर दर्दनाक ढंग से मौत हो गई, जबकि हादसे में बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी से परिवार में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद एक परिवार में इतनी बड़ी घटना से हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों फुफेरी बहनें थीं।

हमीरपुर की रहने वाली थीं दोनों बहनें

बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी अनामिका (16) पुत्री परशुराम लगभग 2 महीने पहले अपनी फुफेरी बहन करुणा (16) पुत्री लल्लू विश्वकर्मा के घर मनवारा थाना गौरिहार जिला छतरपुर (मध्यप्रदेश) गई हुई थी। गुरुवार को इनके रिश्तेदार बांदा शहर के मुक्तिधाम इलाके में रहने वाले देवकरण के बेटे का बरहो संस्कार था। इसमें शामिल होने के लिए किशोरी करुणा ने रिश्ते के जीजा बांदा के खुटला मुहल्ला निवासी सुनील (30) पुत्र कामता प्रसाद को फोन करके उनको भी आकर ले जाने को कहा।

ये भी पढ़ेंः बांदा में गुस्साए परिजनों ने सड़क पर रखा शव तो पहुंची पुलिस, यह था मामला..

सुनील रात में किशोरी अनामिका और करुणा को बाइक से लेकर रात करीब साढ़े 9 बजे बांदा के लिए मनवारा गांव से चले। रास्ते में भूरागढ़ बाईपास चौराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उछलकर गिरीं दोनों बहनें डंफर के पहिये के नीचे आ गईं। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं घायल सुनील डंफर में फंसकर दूर तक घसीटते चले गए। गंभीर रूप से घायल सुनील को सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जीजा गंभीर हालत में कानपुर रेफर

वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। मृतकों के रिश्तेदार वीरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया है कि अनामिका ने कक्षा 8 तक पढ़ाई की थी। वहीं करुणा हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही थी। दो बहनों में छोटी थी और उसकी बड़ी बहन की शादी सुनील के साथ हुई है। मां रामश्री और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं बताते हैं कि अनामिका दो बहनों में बड़ी थी। दोनों फुफेरी बहनें थीं। दोनों परिवारों में हाहाकार मचा हुआ है।

ये भी पढ़ेंः अपडेटः बांदा में डायल-100 के सिपाही को ट्रक ने रौंदा, मौत