Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

अपडेटः बांदा की बड़ी खबरः नदी में नहा रहे दो किशोर बालक डूबे, दोनों की मौत

Two boys drowned while bathing in river in Banda

समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां शनिवार सुबह जिले में दो किशोर बालकों की नहाते समय नदी में डूबकर मौत हो गई। साथ नहा रहे बालकों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों के अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इनमें से एक बच्चा अपने ननिहाल आया हुआ था। यह ह्रदय विदारक घटना जसपुरा क्षेत्र के गौरीकलां और अमारा गांव के बीच चंद्रावल नदी पर बने पुल के नीचे हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इनमें से एक बालक अपने मामा के घर गया हुआ था। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकलां-अमारा के बीच पुल के नीचे घटना

बताया जाता है कि शहर के रामलीला मैदान निवासी सानू (13) पुत्र विष्णु अवस्थी अपने मामा के यहां गौरीकलां (जसपुरा) गया हुआ था। शनिवार सुबह सानू और आदर्श (12) पुत्र दिनेश गांव के पड़ोसी बच्चों के साथ पास से निकली चंद्रावल नदी में नहाने गए थे।

breaking news Two boys drowned while bathing in river in Banda
सांकेतिक फोटो।

वहां सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे, इसी दौरान सानू और आदर्श गहरे पानी में जाने के कारण नदी में डूब गए। साथी बच्चों ने देखा तो शोर मचाया और भागकर गांव वालों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मौके पर दौड़कर पहुंचे और नदी में छलांग लगा दी।

ये भी पढ़ेंः बांदा में प्रशासन ने सील किया केसीएनआईटी (KCNIT) का पेट्रोलपंप, बिना नक्शा पास कराए..

काफी मशक्कत के बाद दोनों बालकों को नदी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सानू और आदर्श की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जसपुरा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि आज सुबह नहाते समय दोनों बालक नदी में डूब गए हैं। बताया कि अमारा और गौरीकलां गांव के बीच में चंद्रावल नदी पर पुल बना हुआ है। वहां पर ज्यादा गहराई नहीं है, लेकिन बच्चों के हिसाब से गहरा था।

ये भी पढ़ेंः लाॅकडाउन तोड़ने पर बांदा के बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर नरेंद्र गुप्ता गिरफ्तार, डीएम का तगड़ा एक्शन