Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

प्राइवेट हास्पिटल में महिला मरीज से दरिंदगी, इंजेक्शन लगाकर गैंगरेप, दो हिरासत में और..

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, मेरठः शहर से एक बेहद घिनौनी और शर्मनाक वारदात सामने आई है। अस्पताल में भर्ती महिला मरीज को इंजेक्शन देकर अस्पताल के ही तीन कर्मचारियों ने उसके साथ गैंगरेप कर डाला। सामूहिक दुष्कर्म की इस वारदात का खुलासा रविवार सुबह उस वक्त हुआ जब पीड़िता ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पीड़िता ने अस्पताल के ही कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की जानकाकरी होते ही पुलिस ने तेजी दिखाई। पुलिस में काम करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू कर दी है जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

इलाज के लिए भर्ती थी अस्पताल में पीड़िता

बताया जाता है कि मेडिकल थाना क्षेत्र में आने वाले एक निजी अस्पताल में महिला मरीज काफी दिनों से इलाज करा रही थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि अस्पताल के 3 कर्मचारियों ने शनिवार रात उसे नशीला इंजेक्शन देकर उसे नशे में कर दिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ रैप किया। बाद में जयभीमनगर की रहने वाली इस महिला ने अपने परिजनों को जानकारी दी।

ये भी पढेंः कानपुर में जांच अधिकारी (सीओ) को फोन करके फांसी पर झूली गैंगरेप पीड़िता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

महिला बीमारी के कारण 21 मार्च से अस्पताल में ही भर्ती थीं। उनका कहना है कि शनिवार आधी रात को उनके साथ यह वारदात हुई। वारदात की जानकारी होते ही पूरे अस्पताल में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस के मुताबिक इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः STF के शिकंजे में शातिर दिमाग MMBS डाक्टर भारत में साजिश-नेपाल में कत्ल, प्यार-धोखा और सेक्स की हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री