Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

UP Board Result 2020: हाईस्कूल में बागपत की रिया जैन और इंटर में अनुराग मलिक टॉपर

UP Board Result 2020: Riya Jain of Baghpat in High School and Anurag Malik Topper in Inter

समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का आज शनिवार को रिजल्ट आ गया। इस रिजल्ट में पश्चिमी यूपी का दबदबा रहा। हाईस्कूल में जहां बागपत की रिया जैन ने 96.67 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में टाप किया। रिया बागपत जिले के बड़ौत के हिलवाड़ी की रहने वाली हैं। मध्‍यम वर्गीय परिवार की रिया कुल चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की हैं। वहीं दूसरी ओर 12वीं की परीक्षा में भी बागपत जिले के ही बड़ौत के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज के छात्र अनुराग मलिक ने 92 प्रतिशत अंक हासिल करके टाप किया।

हाईस्कूल परीक्षा के टाॅप-10

  1. छात्रा रिया जैन – श्रीराम एसएन इंटर कॉलेज बड़ौत, बागपत – 96.67%
  2. छात्र अभिमन्यु वर्मा – श्री साईं इंटर कॉलेज बाराबंकी – 95.83%
  3. छात्र योगेश प्रताप सिंह – सद्भावना इंटर कॉलेज बाराबंकी – 95.33%
  4. छात्र गौरव चित्रगुप्त – इंटर कॉलेज मुरादाबाद – 94.83%
  5. छात्र शोभित कुमार – अनुभव इंटर कॉलेज कानपुर – 94.83%
  6. छात्र शिवानी वर्मा – सरदार सिंह कन्वेंट सुलतानपुर – 94.83%
  7. छात्र नितेश कुमार – श्री साईं इंटर कॉलेज बाराबंकी – 94.67%
  8. छात्रा अंशिका बघेल – एसडीएन बीएसएम इंटर कॉलेज फतेहाबाद, आगरा – 94.67%
  9. छात्रा हिमांशी विश्वकर्मा – एसबीएम आईसी रघुवंश पुरम, फतेहपुर – 94.67%
  10. छात्र ऋषभ सिंह – रामरूप मेमेरियल इंटर कॉलेज – 94.50%

इंटरमीडिएट टॉपर्स

  1. छात्र अनुराग मलिक – श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज बड़ौत, बागपत – 97%
  2. छात्रा प्रांजल सिंह – एसपी इंटर कॉलेज, सिकारो कोरांव, प्रयागराज – 96%
  3. छात्र उत्‍कर्ष शुक्‍ला – श्री गोपाल इंटर कॉलेज, उन्‍नाव – 94.80%
  4. छात्र वैभव द्विवेदी – ब्रिलिएंट अकादमी इंटर कॉलेज उन्‍नाव – 94.40%
  5. छात्रा आकांक्षा – श्री विश्‍वनाथ इंटर कॉलेज, कलां सुल्‍तानपुर – 94%
  6. छात्रा गरिमा कौशिक – श्रीराम इंटर कॉलेज बड़ौत – 93.80%
  7. छात्रा पूजा मौर्य – धर्मा देवी बद्री प्रसाद एसआईसी कुरवर सुल्‍तानपुर – 93.60%
  8. छात्र अंकुश राठौर – पंडित डीन दयाल उपाध्‍याय एसवीएमएसवीएम इंटर कॉलेज – 93%
  9. छात्र मनु मिश्रा – जय मां एसजीएमआईसी राधा नगर फतेहपुर – 93%
  10. छात्र केशव – लखनऊ पब्लिक कॉलेज, बी ब्‍लॉक राजाजी पुरम लखनऊ – 92.80%

ये भी पढ़ेंः सोशलमीडिया से दूरी बनाकर टापर की सीढ़ी चढ़ीं मेघना 

ये भी पढ़ेंः बांदा की बेटी अंकिता सिंह ने जिले का नाम रोशन किया