Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर के पास डिरेल होते-होते बची वंदे भारत एक्सप्रेस, जानवरों से टकराने से ट्रैक बाधित

vandebharat express
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, कानपुर देहातः दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर मैथा रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल होते-होते बची। चालक ने आकस्मिक ब्रेक लगातेहुए ट्रेन को मैथा स्टेशन रोक लिया। ऐसा अचानक ट्रैक पर आकर कई आवारा जानवरों के ट्रेन से टकराने के कारण हुआ। इस दौरान कई आवारा जानवरों के अवशेष दूर तक गिरे। करीब आधे घंटे तक ट्रैक की सफाई होती रही जिसके बाद दोनों ट्रेनों को रवाना किया गया। उधर, डाउन लाइन पर आ रही बिहार संपर्कक्रांति को भी रोकना पड़ा। उसके चालक ने भी आकस्मिक लगाकर बिहार संपर्कक्रांति गाड़ी को मैथा स्टेशन पर रोका। करीब आधे घंटे तक ट्रैक की सफाई के बाद दोनों ट्रेनों को रवाना किया गया।

आधा घंटे बाधित रहा यातायात

बताया जाता है कि कानपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पर स्टेशन के खंबा नंबर 1049-1/9 के पास वंदे भारत एक्सप्रेस से आधा दर्जन से ज्यादा आवारा जानवर टकरा गए। इससे वंदे भारत ट्रेन डिरेल होते-होते बची। ट्रेन को रात करीब 7:28 बजे मैथा स्टेशन पर रोका गया। जानकारी पर रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर अभिषेक राज ने तत्काल जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद बिहार संपर्कक्रांति के चालक को जानकारी दी गई। उसे भी गाड़ी को रोकना पड़ा। रेलवे लाइनों की सफाई और जानवरों के अवशेष हटाने के बाद लगभग 7:50 पर दोनों ट्रेनों को रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर मैथा अभिषेक राज ने इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ेंः हैवान ने बताई हैवानियत की वजह, चलती ट्रेन से इसलिए मां की गोद से बच्चे को छीनकर फेंका नीचे..