Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

आज से TV पर देखें रामायण, दो बार होगा प्रसारण

Watch Ramayana again on TV from today, it will be broadcast twice

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कोरोना वायरस जैसी वैश्विक बीमारी से बचाने के लिए देशभर में 21 दिन का लाकडाउन घोषित किया है। ऐसे में लोग घरों में बैठे हैं और परिवार के साथ समय दे रहे हैं। लॉकडाउन में देश के टीवी दर्शकों के लिए इसी बीच एक बड़ी खुशी की खबर आ रही है। भारतीय टीवी इतिहास का सबसे लोकप्रिय शो रामायण का फिर से प्रसारण होने जा रहा है। जी हां, इसके प्रसारण की जानकारी खुद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी। सूचना मंत्री ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है।

1987 में हुआ था पहली बार प्रसारण

बताते चलें कि रामायण का सबसे पहले प्रसारण 1987 में शुरू हुआ था, जो एक साल तक 1988 तक चला था। जानकारी के अनुसार केंद्रीय सूचना मंत्री जावड़ेकर ने शुक्रवार को ट्वीट करके बताया है कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से रामायण का फिर से प्रसारण शुरू होने जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः ऐतिहासिकः 492 साल बाद रामनवमी पर दर्शन देंगे प्रभु श्री रामलला

यह प्रसारण दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर होगा। इसका पहला एपिसोड सुबह 9 बजे आएगा, जबकि दूसरा एपिसोड रात 9 बजे आएगा। बताते चलें कि हाल ही में बड़ी संख्या में लोगों ने रामायण के दोबारा प्रसारण की मांग उठाई थी। केंद्रीय सूचना मंत्री जावड़ेकर के इस ट्वीट के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इसपर खुशी जताई है। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में लोगों ने महाभारत और चाणक्य के पुनः प्रसारण की भी मांग करनी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेंः भारत-इंडोनेशिया के राजनयिक संबंधों के 70 सालः रामायण पर विशेष डाक टिकट..