Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

यूपीः बीच सड़क पर महिला ने किया पति का कत्ल, शव के पास आराम से खड़ी मिली

wife murdered his husband

समरनीति न्यूज, डेस्कः बस में सफर कर रहे पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। बात इस कदर बढ़ गई कि दोनों बस से उतर गए। बाद में पत्नी ने अपनी साड़ी का फंदा बनाकर पति के गले में कस दिया। इतना ही नहीं तबतक कसे रही, जबतक पति की मौत नहीं हो गई। पति की मौत के बाद महिला सड़क पर ही उसके शव के पास बैठी रही। पास में उसके बच्चे भी बैठे हुए थे। बाद में लोग उधर से गुजरे तो उनकी नजर महिला पर पड़ी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। घटना बुंदेलखंड के ललितपुर जिले के महरौनी कोतवाली क्षेत्र के अंडेला गांव के पास की है। महिला को जेल भेजा जा रहा है।

हत्या करके आराम से खड़ी थी शव के पास

बताया जाता है कि कोतवाली महरौनी स्थित अंडेला निवासी देव सिंह अपनी पत्नी राजकुवर के साथ खिंतवास से बस में सवार हुए। बताया जाता है कि बस में ही दोनों में विवाद होने लगा। इसके बाद बच्चों के साथ दोनों बस से उतर गए। सड़क पर पति और पत्नी में कहासुनी होती रही। बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने साड़ी का फंदा पति के गले में डालकर कस दिया और तबतक कसे रही जबतक पति की मौत नहीं हो गई।

पति के सिर पर भी चोट के निशान मिले

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मृतक के सिर में चोट के निशान भी हैं, इससे लग रहा है कि मृतक का उसकी पत्नी के साथ संघर्ष भी हुआ है। लोग वहां पहुंचे तो महिला आराम से शव के पास खड़ी थी। पास में दोनों बच्चे भी मौजूद थे। महिला का कहना था कि उसका पति उसे कई साल से परेशान कर रहा था। इसलिए उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक अवेधश विजेता, सीओ महरौनी श्याम नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ेंः थाने में पति-पत्नी ने खुद को जिंदा जलाया, रोता-बिलखता बेटा बनाता रहा वीडियो..