समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज 11 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। गृह विभाग ने रविवार को 11 आइपीएस अफसरों के तबादला की सूची जारी की है। बड़े पैमाने पर हुए अधिकारियों के तबादलों में कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। स्थानांतरित सभी अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने को कहा गया है।
इसमें 6 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। शासन ने आज सूची भी जारी कर दी है। पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव हुआ है।
जिन जिलों में पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है कि उनमें रायबरेली, बुलंदशहर, अंबेडकरनगर, देवरिया, हमीरपुर और मैनपुर जिले शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने को कहा गया है। बताते हैं कि अभी कुछ और अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं।
ये भी पढें : गाजियाबाद में एनकाउंटर : दो बमदाश ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल