Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के चुनावी समर से बाहर हुए 18 उम्मीदवार, अब 41 की किस्मत दांव पर..

18 candidates out of Banda's election season fate of 41 at stake

समरनीति न्यूज, बांदा : चारों विधानसभाओं के नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के बाद 18 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। कुल 59 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे। अब कुल 41 प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। नामांकन पत्र खारिज होने से नाराज उम्मीदवारों ने हंगामा किया तो पुलिस ने लाठियां पटककर उनको खदेड़ दिया। इस पर उम्मीदवार कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। अब 41 प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। सदर विधानसभा से आम आदमी पार्टी और जनाधिकार पार्टी का पर्चा खारिज हुआ है। नामांकन खारिज होते ही राजनीतिक दलों में खलबली मच गई। जिनके पर्चे खारिज हुए, उन प्रत्याशियों ने विरोध करते हुए हंगामा भी किया। हालांकि, पुलिस ने उनको खदेड़ दिया।

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी का नामांकन भी खारिज

विधानसभा चुनाव के लिए अपने यहां चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए 3 फरवरी तक सदर तहसील में नामांकन कराए गए। इस दौरान राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय 59 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : यूपी में ओवैसी की कार पर फायरिंग मामले की जांच करेगी 5 सदस्यीय टीम, दो गिरफ्तार  

शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामंकन पत्रों की जांच हुई। इस बीच भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी रहीं। पर्चा खारिज होने पर प्रत्याशी और समर्थक जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। वहां जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इनमें आम आदमी पार्टी के सदर प्रत्याशी विनय कुमार, जनाधिकार पार्टी के हरिकिशोर शामिल हैं।

विधानसभा सदर

  1. प्रकाश द्विवेदी – भाजपा
  2. धीरज प्रकाश – बसपा
  3. मंजूलता रानी (मंजुला) – सपा
  4. लक्ष्मी नारायण – कांग्रेस
  5. देवनाथ यादव – कम्युनिस्ट पार्टी
  6. राम प्रसाद सिंह – आम जनता पार्टी (इंडिया)
  7. हनुमानदास – जन अधिकार पार्टी

विधानसभा बबेरू

  1. अजय कुमार पटेल – भाजपा
  2. गजेंद्र सिंह पटेल – कांग्रेस
  3. रामसेवक शुक्ला – बसपा
  4. विशंभर सिंह – सपा
  5. रामचंद्र सरस – कम्यनिस्ट पार्टी
  6. अशोक कुमार – जन अधिकार पार्टी
  7. जगरूप भास्कर – अंबेडकर समाज पार्टी
  8. जियालाल धुरिया – भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
  9. राजबहादुर – राष्ट्रीय विकलांग पार्टी
  10. समता देवी – बहुजन मुक्ति पार्टी
  11. सिम्मी बर्मन – आजाद समाज पार्टी
  12. किरन यादव – निर्दलीय
  13. रामनेवाज – निर्दलीय

विधानसभा क्षेत्र नरैनी

  1. किरन वर्मा – सपा
  2. गयाचरण दिनकर – बसपा
  3. पवन देवी कोरी – कांग्रेस
  4. ओममणि वर्मा – भाजपा
  5. दयाराम – कम्युनिस्ट पार्टी
  6. राधेश्याम – आम आदमी पार्टी
  7. रीतेश कुमार – आजाद समाज पार्टी
  8. लवलेश कुमार – आंबेडकर समाज पार्टी
  9. शंकर लाल जन – अधिकार पार्टी

विधानसभा क्षेत्र तिंदवारी

  1. बृजेश कुमार प्रजापति – सपा
  2. रामकेश निषाद – भाजपा
  3. आदि शक्ति – कांग्रेस
  4. जयराम सिंह – बसपा
  5. रामचंद्र – भाकपा
  6. मूलचंद्र भारतीय – शक्ति चेतना पार्टी
  7. अरविंद कुमार – निर्दलीय
  8. उत्तम – निर्दलीय
  9. मधुराज उर्फ राकेश – निर्दलीय
  10. विजय पाल – निर्दलीय

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : पति का टिकट कटा तो भड़कीं अदिति, बोलीं-प्रियंका गांधी बिन बाप की बेटी को..