Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में एक्सीडेंट : अंत्येष्टि से लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 1 की मौत और 3 गंभीर

Fierce accident in Lakhimpur Kheri, 4 including innocent died

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए एक सड़क हादसे में अंतिम संस्कार कर लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि बबेरू क्षेत्र के टोला कला गांव की महदेइया (75) का गत दिवस देहांत हो गया था। शनिवार को बांदा मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार करके परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ वापस लौट रहे थे।

साइड देने के चक्कर में खाई में गया पहिया

तभी तिंदवारी कस्बे के बबेरू रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक को साइड देने में ट्रैक्टर का पहिया खाई में चला गया। इसके बाद ट्रैक्टर पलटा खा गया। उसमें बैठे 12 लोग नीचे दब गए। ट्रैक्टर मालिक बउवा (26) पुत्र रामलाल शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक भूरा (30) और रामलाल शुक्ला (65), गणेश शुक्ला (66) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 8 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।

ये भी पढ़ें : UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम