Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर : बांदा में दो बेटियों को जहर देकर मां ने भी खाया, यह रही वजह..

After giving poison to two daughters in Banda, the mother also drank it, this was reason

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को जहर पिला दिया। इसके बाद खुद भी पी लिया। इससे तीनों की हालत बिगड़ गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि महिला ने जमीनी विवाद में यह कदम उठाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि मर्का थाना क्षेत्र के ग्राम बाकल के रहने वाले गुड्डू यादव की 6 साल पहले मौत हो गई थी। चार बेटियों वाले परिवार की जिम्मेदारी उनकी पत्नी रज्जन के जिम्मे है। पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद है। इससे महिला काफी परेशान हैं।

देवरानी बनी बहन से जमीनी विवाद वजह

उसकी पत्नी रज्जन (40) अपनी चार बेटियों पूर्णिमा, तुलसी, गिल्ली और कल्लन के साथ ससुराल में रहती है। उसकी सगी छोटी बहन की शादी देवर से हुई है। अब पति की मौत के बाद बहन ही जमीनी विवाद में विवाद कर रही है। ऐसे में शुक्रवार को देवरानी यानी बहन से विवाद के बाद चाचा देवप्रकाश दोनों को समझाकर लौटे थे। शनिवार को फिर विवाद हुआ। महिला ने दो बेटियों को डाई पिलाने के बाद खुद भी पी ली। बांदा कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत ने जिला अस्पताल पहुंचकर महिला और बच्चियों का हाल जाना। पुलिस का कहना है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव ने भाजपा की जीत पर शर्त में बाइक हारे समर्थक को दिलाई नई मोटर साईकिल