Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

पं. जेएन कालेज में सेवानिवृत लिपिक को समस्त स्टाफ ने विदाई दी

All staff farewell to retired clerk in Pt JN College

समरनीति न्यूज, बांदाः पंडित जवाहरलाल नेहरु महाविद्यालय में वरिष्ठ लिपिक (वेतन) संतराम सविता सेवानिवृत हो गए। इस मौके पर उनको प्राचार्य डा. केएस कुशवाहा तथा शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने विदाई दी। करोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सामाजिक दूरियों का पालन किया गया। इसके साथ स्मार्ट कक्ष में यह विदाई समारोह आयोजित हुआ। समारोह का संचालन डा. मनोज कुमार अस्थाना ने किया। शुरुआत सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

विदाई समारोह का आयोजन

प्राचार्य सहित समस्त उपस्थित शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने सविता जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी ने कार्यकाल को याद कर उनकी सराहना की। डा. एसएन त्रिपाठी ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन सूर्यप्रकाश खरे वरिष्ठ लेखाकार तथा हरिशंकर श्रीवास्तव ने किया। समस्त स्टाफ की ओर से सेवानिवृत साथी को स्मृति चिन्ह दिया गया। इस दौरान मुख्य अथिति के रूप में रमेश कुमार शुक्ल, अशोक कुमार सिंह, एसएन त्रिपाठी, रामभद्र त्रिपाठी, संदीप सिंह, सुभाष वर्मा व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में भोला प्रसाद, विष्णु गोपाल शुक्ला, राजेश अवस्थी, ओपी पांडे, अनिल राज, दीपक गुप्ता, कल्लू प्रसाद, हीरालाल, रामकिशोर, राममिलन आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः बांदा में 5 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 308 पहुंची संख्या

ये भी पढ़ेंः बांदा के जिस होटल में पकड़ा गया था जुआ, अब हाॅटस्पाॅट में खुला मिला, कार्रवाई